उन्नाव जिले में सनसनी: किसान के मासूम बच्चे की गोली मारकर हत्या, पिता घायल

gun
  • दो पक्षों के हो रही फायरिंग के दौरान मासूम को लगी गोली
  • दो बहनों में इकलौता था अजीत
  • गंगा घाट क्षेत्र के गगनी खेड़ा में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। उन्नाव जिले के गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र गगनी खेड़ा गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच अंधाधुंध हो रही फायरिंग में एक मासूम बच्चे की गोली लगने से मौत हो गई ‌ सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

उन्नाव जिले के गंगा घाट क्षेत्र स्थित गगनी खेड़ा गांव निवासी किसान मनकानी निषाद अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि वहीं के रहने वाले अशोक निषाद और एक परिवार के बीच रविवार रात एक लड़की से छेड़छाड़ को लेकर बहस हो गई और देखते ही देखते यह मामला खूनी रूप अख्तियार कर लिया। दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार शुरू हो गई। फायरिंग होने की आवाज सुनकर गगनी खेड़ा निवासी किसान मनकानी निषाद व उनके परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर निकले। देखा कि दोनों ओर से जमकर तांडव हो रहा है। इसी दौरान वहां पर खड़े मनकानी निषाद के दस वर्षीय बेटे अजीत निषाद के सीने में गोली लग गई। गोली लगते ही मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत होने की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक के पिता मनकानी निषाद के मुताबिक हमलावर दबंग किस्म के हैं और पूरे गांव में इनका दबदबा है।

उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला एक लड़की से छेड़छाड़ को लेकर हुआ है। मनकानी निषाद के दो बेटियों में अजीत इकलौता बेटा है। उन्होंने ने मीडिया के सामने कहा कि दो पक्षों की लड़ाई में उनके बुढ़ापे का सहारा छीन गया। वहीं इस मामले में एसपी उन्नाव दीपक भूकर ने बताया कि हमलावरों को चिन्हित किया जा रहा और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही हमलावर सलाखों के पीछे होंगे।

Spread the love

Afghanistan vs Ireland
Sports Uttar Pradesh

अफगानिस्तान के दो बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, दोनों ने ठोके शानदार शतक

अफगानिस्तान के दो बल्लेबाजों ने ठोके धमाकेदार शतक Afghanistan vs Ireland: अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने आयरलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। टीम के दो बल्लेबाजों इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने शानदार शतक जड़कर आयरलैंड को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। दोनों के बीच हुई बड़ी साझेदारी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

दो मासूम बेटियों की मौत से पहले पिता ने लिखा था सुसाइड नोट, कस्टडी विवाद की जांच में जुटी पुलिस

बेंगलुरु के होटल में दो बेटियों की मौत: स्कूल नोटबुक में मिला कथित सुसाइड नोट, कस्टडी विवाद पर जांच Death of two daughters at a Bengaluru hotel : केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक लग्जरी होटल में दो बच्चियों की मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। पुलिस के मुताबिक, निजी कैब कंपनी […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

PM मोदी-प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, Video हुआ वायरल

PM मोदी और प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, वीडियो हुआ वायरल Viral video of PM Modi and Priyanka Gandhi : राजनीति में अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देने वाले नेता जब किसी सामाजिक समारोह में एक साथ नजर आते हैं, तो ऐसे पल लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। ऐसा ही नजारा […]

Spread the love
Read More