उत्कर्ष सिंह की हत्या के बाद सिर पर बैठ आंख निकाले, कान काटा और पैर काटते रहे बेखौफ आरोपी, गांव में दहशत

  • मारपीट के दौरान सचितानंद उर्फ लालधर यादव, चंद्रजीत यादव, ज्ञानप्रकाश यादव, गुल्लू यादव ने उत्कर्ष के सिर में घोंपा चाकू और निकाल लिया आंख

अजय पाठक

कुशीनगर । कुबेरस्थान के सेमरा हर्दों गांव में शुक्रवार को आरएसएस के जिला सह संघ चालक के बेटे उत्कर्ष सिंह (38) की सिर में चाकू घोंपकर सगे भाइयों ने हत्या कर दी। एक आंख भी फोड़ दी।काफी देर तक बैठे रहे। उत्कर्ष का सांसे थमने के बाद ही आरोपी वहां से हटे। इससे गांव मेंं सनसनी फैल गई। आरएसएस के जिला सह संघ चालक इंद्रजीत सिंह के बेटे की हत्या की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पांंव फूल गए। आननफानन गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। गांव में तनाव का माहौल है। चारों तरफ बूटों की ही आवाज सुनाई दे रही है।

सीओ अजय सिंह ने बताया कि एक आरोपी को मौके से हिरासत में लिया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। उधर, पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए आरोपियों के घर वाले भाग खड़े हुए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापे मार ही है। नात-रिश्तेदार के घरों को भी खंगाला जा रहा है। गांव में सन्नाटा पसर गया है। पुलिस की सायरन बजाती गाड़ियां सन्नाटे को चीर रही है। गांव वाले भी घर में दुबके हैं। अधिकतर घरों की लाइटेंं बुझ गई हैंं।

बता दें कि सेमरा हर्दों गांव निवासी उत्कर्ष सिंह और सचितानंद उर्फ लालधर के बीच दिन में किसी बात पर गांव के चौराहे पर कहासुनी हो गई थी। वहां लोगों ने बीच-बचाव कर दिया था। देर शाम को उत्कर्ष घर जा रहा था। रास्ते में सचितानंद उर्फ लालधर और उसके भाइयों ने उसे घेरकर पिटाई करने लगे।
इस दौरान आरोपियों ने उत्कर्ष के सिर में चाकू घोंप दिया। इससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर पहुंचे परिजन व गांव वाले उत्कर्ष को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मारपीट के दौरान चंद्रजीत यादव, ज्ञानप्रकाश यादव, गुल्लू यादव को भी चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे सीओ अजय सिंह ने वारदात की जानकारी की।

homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

अयोध्या में श्रद्धालुओं को मिलेगा नया अनुभव, 17 मिनट में दिखेगी हनुमान की गाथा, 7डी गैलरी बनकर तैयार

नया लुक डेस्क रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं को अब एक नया और अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव मिलने जा रहा है। यहां तैयार की गई अत्याधुनिक 7डी गैलरी में महज 17 मिनट में भक्तों को पवनपुत्र हनुमान की वीरता, भक्ति और पराक्रम की संपूर्ण गाथा देखने को मिलेगी। इस आधुनिक गैलरी में एक बार में करीब 30 […]

Read More
Politics Purvanchal

नौतनवां में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

शासन द्वारा नामित सभी सभासद नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं – ऋषि त्रिपाठी विधायक उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। नगर पालिका परिषद नौतनवां में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बड़े ही भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पांच नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता […]

Read More
International Politics Purvanchal

देश में राजस्व बढ़ाने के तस्करी पर लगे कड़ाई से अंकुश- मधु अर्याल

तस्करी पर रोक लगाना नेपाल के एजेंडे में शामिल उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एक प्रमुख मुद्दा रहा है। इस कारण नेपाल को आर्थिक चोट लगती है। इस बार नेपाल में नई सरकार का गठन हुआ है, जिसने अपने 100 दिन का रोड मेप तैयार कर लिया है। इसमें तस्करी रोकना मुख्य […]

Read More