कुशीनगर में दागदार हुई खाकी, छांगुर बाबा के शह पर कुशीनगर की युवती के धर्मांतरण का मामला

Changur Baba
  • तमकुहीराज थाने के दीवान ने युवती को बंधक रख किया यौन उत्पीड़न, मरा समझकर समउर रोड स्थित झरही नदी के किनारे फेंका
  • एसपी संतोष मिश्रा की सक्रियता से केस दर्ज- अब ‘खाकी’ भी जांच के दायरे में
  • युवती की तहरीर पर पडरौना कोतवाली पुलिस ने जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा, उसकी सहयोगी नीतू रोहरा उर्फ नसरीन, नौशाद समेत छह लोगों पर धर्मांतरण, यौन उत्पीड़न, पाॅक्सो समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर
  • छांगुर बाबा के लिए जाली नोट और विदेशी करेंसी के जरिए हवाला का काम करते थे आरोपी रफी उर्फ बबलू खान एवं नौशाद गैंग

अजय पाठक

कुशीनगर। कुशीनगर की युवती का धर्मांतरण कराने वाला छांगुर बाबा समेत छह लोगों पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसपी के आदेश पर पीड़ित युवती का बयान दर्ज करने के लिए तमकुहीराज सीओ लखनऊ पहुंचे हैं। छांगुर बाबा के लिए जाली नोट कांड का आरोपी रफी उर्फ बबलू खान, नौशाद छांगुर बाबा के लिए काम करता था। ऐसा अभी तक पुलिस की जांच में सामने आया है। बलरामपुर, लखनऊ और कुशीनगर में सक्रिय छांगुर बाबा से जुड़े नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। बलरामपुर के जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के गिरोह के तार जिले से भी जुड़ गए हैं। इसी गिरोह से जुड़े गुर्गों ने पडरौना कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती को वर्ष-2017 में 17 साल की किशोरी को जाल में फंसाकर यौन शोषण किया। इस गिरोह के जिले में सक्रिय सदस्यों में मास्टरमाइंड के रूप में जाली नोट और विदेशी करेंसी आदि के आरोप में जेल जा चुका तमकुहीराज के तरया रोड निवासी रफी खान उर्फ बबलू का नाम सामने आया है। इसका खुलासा मंगलवार को लखनऊ में पीड़ित युवती को मीडिया के सामने प्रस्तुत कर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने किया। इसके बाद जिले की पुलिस सक्रिय हो गई।

युवती की तहरीर पर पडरौना कोतवाली पुलिस ने जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा, उसकी सहयोगी नीतू रोहरा उर्फ नसरीन, नौशाद समेत छह लोगों पर धर्मांतरण, यौन उत्पीड़न, पाॅक्सो समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने तमकुहीराज सीओ राकेश प्रताप सिंह को पीड़िता का बयान दर्ज करने के लिए लखनऊ भेजा। जिले के कोतवाली पडरौना एक गांव की रहने वाली लड़की वर्ष 2017 में 17 साल की थी, और कुशीनगर स्थित एक कॉलेज में हाईस्कूल में पढ़ रही थी। इसी दौरान कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत तमकुहीराज के गुदरी मोहल्ला, तरया रोड निवासी रफी खान उर्फ बबलू से मुलाकात हुई।

आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने किशोरी का मोबाइल नंबर ले लिया और झांसे में लेकर गरीबी दूर करने के सपने दिखा कर नौकरी के नाम पर वर्ष 2017 से यौन शोषण करने लगा। वर्ष 2018 में आरोपी ने नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर-चार निवासी अपने मित्र नौशाद खान से मुलाकात कराई। नौशाद खान ने प्रेम जाल में फंसाकर कुछ दिन बाद शादी का प्रयास किया, लेकिन पीड़िता ने इनकार कर दिया। कुछ महीनों बाद रफी खान उर्फ बबलू खान व नौशाद खान ने अपने एक मित्र को साथ लेकर पीड़िता को बलरामपुर के उतरौला में मजार पर ले गए। जहां जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा ने झांसा देने के साथ दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराया और नाम जोया खान रखने के बाद नौशाद खान से निकाह करा दिया।

छांगुर बाबा ने पीड़िता के माइंड वाश के लिए अपनी शिष्या नीतू रोहरा उर्फ नसरीन को लगाया। निकाह के बाद नौशाद खान पीड़िता को लेकर मुंबई चला गया और इनकार करने बाद भी यौन शोषण करता रहा। कुछ दिनों बाद नौशाद पीड़िता को लेकर लौट आया और काम करने के लिए कसया नगर पंचायत के एक वार्ड निवासी रियल स्टेट कारोबारी के घर रखवा दिया। जहां से मिलने वाला वेतन भी नौशाद लेता था। इस दौरान रियल स्टेट कारोबारी ने भी पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया। जब यह बात पीड़िता ने नौशाद से बताई तो उसने इसके बदले रियल स्टेट कारोबारी से मुआवजे के तौर पर रुपये वसूले। काम के दौरान कुछ अन्य लोगों ने भी उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिनों बाद जब आरोपियों की गिरफ्तारी जाली नोट कांड में हुई तो पीड़िता कार्रवाई के लिए तमकुहीराज थाने पहुंची। जहां मौजूद एक दीवान ने प्रार्थना – पत्र फाड़ दिया और पीड़िता को नौशाद के घर ले गया, जहां कुछ घंटे बंधक रखा गया। बाद में सिपाही ने भी यौन उत्पीड़न किया और मरा समझकर समउर रोड स्थित झरही नदी के किनारे फेंक आए। इसके बाद पीड़िता का आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई से मोह भंग हो गया। तमकुहीराज सीओ राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित युवती का बयान दर्ज करने लखनऊ आया हूं।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More