एक बार फिर कुशीनगर पुलिस की छबि पर सवालिया निशान खड़ा

Policeman shot
  • कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाने का मामला
  • तमकुहीराज थाने का चर्चित दीवान लाल मोहन चौहान का रौब, सोशल मीडिया पर हुआ बेनकाब

अजय पाठक

कुशीनगर। हक छीनने वाले समझते हैं कि वह जीत गए, लेकिन वक्त की अदालत में हर पाप का हिसाब तय होता है यह कहावत आप सभी सुने अवश्य होगे। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बारह घंटे से एक वीडियो वायरल होकर धूम मचाई है। मामला तमकुहीराज थाना क्षेत्र के दाहूगंज बाजार का बताया जा रहा है। एक व्यक्ति अपने बन रहे नवीन मकान में जंगला, चौखट के कार्य के लिए लकड़ी पिकप वाहन से लेकर अपना घर आ रहा था कि दाहूगंज बाजार में तमकुहीराज थाना के चर्चित दीवान जी उससे भीड़ गए, कारण जो भी हो उक्त व्यक्ति द्वारा अपनी मौलिक अधिकारों की गुहार लगातार लगाई जा रही थी। मौके पर काफी भीड़ इक्कठा हो गई और थोड़े समय के लिए सड़क अवरुद्ध भी गया, जागरूक लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। लेकिन उक्त चर्चित दीवान लाल मोहन चौहान की कार्यशैली ने सोशल मीडिया पर पुलिस की छबि पर एक बार सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

पीड़ित लगाता रहा गुहार, दीवान जी थोड़ा समझिए तो

मिली जानकारी के मुताबिक तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम मुन्नीपट्टी निवासी लल्लू कुमार पुत्र योगेंद्र शर्मा ने अपने बन रहे घर में जंगला लगाने के लिए लकड़ी की चिरान कराकर दाहूगंज बाजार में पहुंचा था तभी वही चर्चित दीवान लाल मोहन चौहान पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दीवान जी उक्त लकड़ी की जाँच पड़ताल में जुट गए और भौकाल बनाकर युवक को गेयर में लेने का प्रयास किये पहले तो युवक ने शालीनता से सब कुछ बताया लेकिन साहब का टार्चर बढ़ता जा रहा था फिर क्या था लडके का धैर्य जबाब दे गया और जो भी मन में आया सब सुना दिया। लोगों के बीच – बचाव से मामला शांत हुआ और लड़का थाने के बजाय अपने घर गया।

बहरहाल लल्लू कुमार द्वारा अपनी मौलिक अधिकार की गुहार उक्त दीवान जी को समझ में नहीं आया, और उन्होंने एक बार फिर पुलिस की छबि पर सवालिया निशान खड़ा कर दिए। अब देखना शेष है कि अपनी कार्यशैली के लिए आम लोगों के दिलों पर राज करने वाले एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र का उक्त घटना पर एक्शन क्या होता हैं..?

Spread the love

Corruption
homeslider Purvanchal

घूसखोरी और अभद्रता के आरोप में निचलौल तहसील में कार्यरत लेखपाल मनीष पटेल निलंबित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Corruption महराजगंज जिले के निचलौल तहसील में तैनात लेखपाल मनीष पटेल को भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता तथा शिकायतकर्ता के साथ कथित अभद्र एवं जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई उप जिलाधिकारी के समक्ष हुई शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर की गई। बताया गया […]

Spread the love
Read More
Health Committee
Purvanchal

जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा में खराब प्रगति पर दिखाई सख्ती

उमेश चन्द्र त्रिपाठी  Health Committee जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में दिनांक: 25 जून 2026 को आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड, NCD  स्क्रीनिंग, आभा आईडी, संस्थागत प्रसव, ई–संजीवनी सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा […]

Spread the love
Read More
Couples in love
homeslider Purvanchal

बंद कमरे में कथित प्रेमी जोड़ों की बेरहमी से पिटाई

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Couples in love सोनौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनगर टोला बैकुंठपुर में कथित प्रेमी जोड़े के साथ बंद कमरे में बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई […]

Spread the love
Read More