दो दिन लखनऊ में रहेंगे हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

90dcd4f5 56f5 4f5b 9740 0e45244b2908

शिमला/लखनऊ । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल महामहिम शिव प्रताप शुक्ल दो दिन लखनऊ में रहेंगे और यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। राजभवन हिमाचल से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि  शुक्ल 26 अगस्त की सुबह लखनऊ पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार  शुक्ल सबसे पहले  हनुमान सेतु मंदिर जाकर  हनुमान जी के दर्शन करेंगे उसके बाद निमिषारण्य VVIP  गेस्टहाऊस में विश्राम करेंगे। यहां से वह उत्तर प्रदेश के विधान सभा अध्यक्ष के आमंत्रण पर विधान भवन जाएंगे । उत्तर प्रदेश विधान भवन के आधुनिकीकरण का अवलोकन और विमर्श के साथ उसी स्थल पर ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्रित संस्कृति पर्व के विशेष अंक के लोकार्पण का कार्यक्रम है। शुक्ल संस्कृति पर्व के संरक्षक हैं।

दूसरे दिन 27 अगस्त को महामहिम सुबह भूतनाथ मंदिर जाएंगे। दिन में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में उनका विशेष कार्यक्रम है। उसी दिन शाम को  शुक्ल गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। गोरखपुर में रात्रि विश्राम के बाद वह दूसरे दिन कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 29 अगस्त की सुबह श्री शुक्ल दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Crime News Uttar Pradesh

ANTF यूनिट गौतमबुद्धनगर: एक करोड़ सात लाख की अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

इनके पास से 533 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व 400 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: यूपी में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों का गोरखधंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अपराध के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

‘हैदराबादी बिरयानी’ या ‘पुलाव’, आजम खान के बयान से बढ़ेगी अखिलेश यादव की मुश्किल?

Azam Khan’s statement: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। खासकर मुस्लिम वोट बैंक को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा), AIMIM और अन्य राजनीतिक दलों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। इसी बीच सपा के कद्दावर नेता आजम खान की जेल […]

Read More
Crime News Lucknow Uttar Pradesh

महानगर में किडनैपर्स गैंग का खुलासा, सिक्योरिटी संचालक सहित चार गिरफ्तार

गीता कुंज अपार्टमेंट ड्यूटी के दौरान सुरक्षा गार्डों का किया था अपहरण ए अहमद सौदागर Lucknow: महानगर क्षेत्र के गीता कुंज सोसायटी स्थित अपार्टमेंट में ड्यूटी के दौरान सुरक्षा गार्ड आशीष सिंह को मारपीट कर कार से अगवा करने वाले चार अपहरणकर्ताओं को इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र की टीम ने सर्विलांस और क्राइम ब्रांच […]

Read More