कोटा, बूंदी, टोंक और सवाई माधोपुर के कई क्षेत्रों में बाढ़ के हालात

rajasthan

जयपुर ।  राजस्थान में भारी बारिश के कारण कोटा, बूंदी, सवाईमाधोपुर एवं टोंक जिलों में नदी एवं नाले उफान पर हैं और नीचे इलाकों में पानी भर जाने से कई क्षेत्रों में बाढ़ के हालात नजर आने लगे हैं और कुछ इलाकों में हालात पर काबू पाने एवं राहत कार्यो के लिए सेना को बुलाया गया हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में बूंदी जिले के नैनवा में सर्वाधिक 502 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई हैं वहीं बूंदी के पाटन में 310, कोटा के दिगोद में 270, बारां एवं बारां के अंता में 240-240, किशनगंज में 230, टोंक के अलीगढ़ में 220, निवाई में 210 एवं मंगरोल में 200 मिलीमीटर बरसात हुई। इसी तरह अन्य कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।

भारी बारिश के कारण बूंदी जिले के नैनवा में बाढ़ जैसे हालात बन गए। जिला कलक्टर अक्षय गोदारा के अनुसार हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन एवं पुलिस आपदा प्रबंध की टीमों के साथ राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं और राहत कार्य के लिए सेना को भी बुलाया गया हैं और किसी तरह की जनहानि एवं अन्य नुकसान को बचाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पानी जमा वाले इलाको में नहीं जाये और सतर्कता बरते। उधर प्राप्त जानकारी के अनुसार बूंदी जिले लाखेरी थाना क्षेत्र में मेज नदी के उफान पर आने के कारण दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। कोटा जिले में भारी बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया और एक स्कूल में कई बच्चे फंस गये। जिन्हें सुरक्षित स्थान पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कोटा की मारवाड़ चौकी क्षेत्र में नाले में उफान से वहां आवागमन बंद हैं। नदी-नालों के उफान के कारण कोटा-सांगोद मार्ग भी अवरुद्ध हो गया हैं।

टोंक जिले में भी भारी बरसात के कारण प्रसिद्ध बीसलपुर बांध के फिर लबालब हो जाने से उसके चार गेट खोलकर 60 हजार क्यूसिक से अधिक पानी की निकासी की जा रही है। इससे कई कालोनियों एवं रीको औद्योगिक क्षेत्र में पानी भर गया वहीं जिले के निवाई थाना क्षेत्र के वनस्थली इलाके में सड़क के नदी में तब्दिल होने से जोधपुरिया धाम से आ रहे दो से अधिक लोग फंस गये जिन्हें एसडीआएफ की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया गया हैं। निवाई थानाधिकारी रामजीलाल के अनुसार दो-सौ ढाई सौ यात्री धाम से आ रहे थे कि रास्ते में पानी के तेज बहाव में फंस गये जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ये लोग एक ट्रक और कई पैदल आ रहे थे। इससे पहले निवाई क्षेत्र में बने बाढ़ के हालात का जिला कलक्टर ने जायजा भी लिया। सवाईमाधोपुर में भारी बारिश के बाद कई क्षेत्रों में पानी भर गया जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। इस दौरान बिलोपा गांव में एक तालाब के टूट जाने से गांव टापू बन गया हैं। उधर धौलपुर में सरमथुरा का प्रसिद़ध दमोह झरने पर आ रहे लोगों को इससे पांच सौ मीटर दूर रहने की हिदायत दी गई हैं। (वार्ता)

Spread the love

Rajasthan
homeslider Rajasthan

मां बनने की खुशी बनी मातम, प्रसव के बाद 18 मौतों से हड़कंप

Rajasthan किसी भी महिला के लिए मां बनना सबसे सुखद स्वप्न होता है। मां से प्यारा कोई दूसरा शब्द नहीं लेकिन यह भी सत्य है कि मां बनकर महिला नया जन्म लेती है। इस बदलते दौर में सामान्य प्रसव अब जटिल होते जा रहे हैं। अगर कोई महिला किसी भी नर्सिंग होम या निजी अस्पताल […]

Spread the love
Read More
Cockroach Janata Party
Rajasthan

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर हमला

Cockroach Janata Party : सोशल मीडिया की दुनिया में तेजी से उभरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)’ एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह है इसके संस्थापक अभिजीत दीपके से जुड़ा एक कथित मामला, जिसमें जयपुर में उनके साथ मारपीट की खबर सामने आई है। जैसे ही यह जानकारी सोशल मीडिया पर फैली, वैसे […]

Spread the love
Read More
Rajasthan Weather
Rajasthan

राजस्थान के कई जिलों में धूल भरे बवंडर ने बढ़ाई मुश्किलें, मौसम ने बदला रंग

Rajasthan Weather : राजस्थान में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। चुरू, बीकानेर, सादुलपुर और आसपास के कई क्षेत्रों में तेज धूल भरी आंधी और रेतीले बवंडर ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। कुछ ही मिनटों में आसमान धूल के घने गुबार से […]

Spread the love
Read More