दिवाकर हत्याकांड: मुख्य हत्यारोपी आकाश को असलहा मुहैया कराने वाला इनामी सत्यप्रकाश गिरफ्तार

murder
  • इससे पहले आकाश और उसकी महिला मित्र पुष्पा गौतम को पुलिस सलाखों के पीछे भेज चुकी है 
  • सत्यप्रकाश की गिरफ्तारी के लिए अफसरों ने रखा था दस हजार रुपए का इनाम

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीती 27 जुलाई 2025 चिनहट क्षेत्र के विकल्प खंड स्थित ईशान इन होटल में काम करने वाले 20 वर्षीय दिवाकर यादव की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में मुख्य हत्यारोपी आकाश तिवारी और उसकी महिला मित्र पुष्पा गौतम को सीसीटीवी कैमरे की मदद से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा था।

आकाश तिवारी ने पूछताछ में अपना जुर्म इक़बाल करते हुए पुलिस को बताया कि घटना में इस्तेमाल असलहा उसका मित्र सत्यप्रकाश ने दिया था। यह सुनते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की सर्विलांस की मदद से खोज शुरू की। जब सफलता नहीं मिली तो डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने फरार चल रहे गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित पाली पोस्ट रामापुर भगाही गांव निवासी सत्यप्रकाश उर्फ प्रकाश यादव की गिरफ्तारी के दस हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम सर्विलांस टीम की मदद से ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित पाली पोस्ट रामापुर भगाही गांव निवासी सत्यप्रकाश उर्फ प्रकाश यादव पुत्र यदुराम यादव को गिरफ्तार कर लिया।

सनद रहे कि बीती 27 जुलाई 2025 को चिनहट क्षेत्र के विकल्प खंड स्थित ईशान इन होटल में काम करने वाले सुल्तानपुर जिले के जयसिंह पुर बिलारी गांव 20 वर्षीय दिवाकर यादव मामूली कहासुनी के बाद आकाश तिवारी ने अपनी महिला मित्र पुष्पा गौतम की मौजूदगी में गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया था।

इस इस संबंध में चिनहट क्षेत्र स्थित प्रेम बाग कालोनी निवासी देवेंद्र मिश्रा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर होटल और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला तो उसमें आकाश तिवारी और उसकी महिला मित्र पुष्पा गौतम जाते दिखाई दिया तब इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने आकाश और पुष्पा गौतम को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा, लेकिन आकाश तिवारी को घटना में इस्तेमाल असलहा मुहैया कराने वाला सत्यप्रकाश पुलिस के लिए चुनौती बना था, लेकिन मंगलवार को इंस्पेक्टर चिनहट की टीम ने उसे भी दबोच लिया।

इन्हें मिली अफसरों की शाबाशी

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक सुशील कुमार पासी, उपनिरीक्षक बिट्टू, हेड कांस्टेबल आनन्द कुमार सिंह व कांस्टेबल विनय कुमार के अलावा सर्विलांस टीम में शामिल उपनिरीक्षक अमरनाथ चौरसिया, हेड कांस्टेबल संदीप पाण्डेय, हेड कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल अजय यादव, कांस्टेबल शिवानंद खरवार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार व कांस्टेबल तरनजीत सिंह को डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने दी शाबाशी।

Spread the love

Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More