गोंडा: श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरी, 11 की मौत, चारों ओर मची चीख-पुकार

Accident NayaLook
  • कुल 15 लोग थे बोलेरो में सवार
  • मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु
  • इटियाथोक क्षेत्र में हुई घटना का मामला
  • पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी से करीब 110 किमी दूर बसे गोंडा जिले के इटियाथोक क्षेत्र में अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब श्रधालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। यह माजरा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ टीम के साथ बचाव कार्य में जुटी, लेकिन इससे पहले 11 श्रधालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि बोलेरो में 15 श्रधालु सवार थे और वे लोग मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर तीन लोगों को इलाज के अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में मंदिर से दर्शन कर लौट रही श्रधालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 11 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में कुल 15 लोग सवार थे। पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने लोगों की मदद से सभी श्रद्धालुओं को नहर से बाहर निकलवाया, लेकिन इससे पहले 11 दम तोड़ चुके थे।

हादसे की खबर मिलते ही मानो घरवालों के ऊपर कहर का पहाड़ टूट पड़ा और आनन-फानन में भागकर मौके पर पहुंचे।
वहां का मंजर देख लोग बेसुध हो गए।  हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।  हादसे के मृतकों की सूची प्रशासनिक पुष्टि के अनुसार यह है।
1. रामबेटी (60 वर्ष)
2. सरोजा देवी (58 वर्ष)
3. राजू (30 वर्ष)
4. नरेंद्र (32 वर्ष)
5. पंकज (28 वर्ष)
6. आरती (25 वर्ष)
7. गुड़िया (22 वर्ष)
8. आरव (5 वर्ष)
9. कविता (18 वर्ष)
10. रिंकू (35 वर्ष)
11. नेहा (12 वर्ष)

सीएम योगी ने कहा- तत्काल राहत कराएं उपलब्ध
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन को तत्काल राहत देने का निर्देश दिया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। नहर में डूबे वाहन को क्रेन और गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। सीहागांव गांव में घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। एक ही गांव के इतने लोगों की सामूहिक मृत्यु से हर घर ग़मगीन है। प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पीएम मोदी ने भी जताया दुख

गोंडा सड़क हादसे पर PM मोदी ने गहरा दुख जताया है।  PM ने हादसे में आर्थिक सहायता का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि  मृतकों के परिजनों को दो लाख की आर्थिक मदद व घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की जाएगी। वहीं हादसे में  घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी मोदी ने की।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More