गोमतीनगर में मुठभेड़ के बाद अनुभव गिरफ्तार,  पैर में लगी गोली, एक लाख का है ईनाम

IMG 20250701 WA0061

सोने की चेन व अवैध असलहा बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते 28 जून 2025 को गोमतीनगर, कृष्णानगर व विकासनगर क्षेत्र में महिलाओं से सरेराह पर्स और चेन लूट के मामले में फरार चल रहे आतंक का पर्याय बने चेन लुटेरे को मंगलवार रात करीब दस बजे गोमतीनगर पुलिस और पूर्वी जोन की साझा टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक लाख रुपए के इनामी अनुभव शुक्ला उर्फ राजा के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इससे पहले इनामी बदमाश के साथी ब्रजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक मुठभेड़ में गिरफ्तार अनुभव शुक्ला उर्फ राजा लखीमपुर-खीरी का रहने वाला है और इसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 30 मुकदमे दर्ज हैं।

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी अनुभव शुक्ला उर्फ राजा शातिर किस्म का अपराधी है। उन्होंने बताया कि लूट के मामले अनुभव शुक्ला काफी दिनों से फरार चल रहा था।

डीसीपी पूर्वी का कहना है कि मंगलवार रात करीब दस बजे इंस्पेक्टर गोमतीनगर की टीम और पूर्वी जोन की क्राइम टीम गोमतीनगर क्षेत्र स्थित ग्वारी चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे टोका तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। वह घायल होकर गिर पड़ा।

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली कि यह तो वही इनामी बदमाश है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More