इसे कहते हैं दबंगई: मामूली कहासुनी पर उठा ली बंदूक

images 19
  • कहा छलनी कर दूंगी, चेहरा भी पहचानने में होगी मुश्किल
  • हरदोई जिले में हुई घटना का मामला

लखनऊ। एक परिवार कार में गैस भरवाने के लिए सीएनजी पंप पर पहुंचा। कार खड़ी देख पंप कर्मियों ने सुरक्षा के मद्देनजर कहा आप सभी लोग कार से नीचे उतर जाएं। बस इतना सुनते ही कार में सवार महिला अरीबा खां, हुस्ना बानो व एहसान का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

  • रिवाल्वर रानी
  • इतनी गोली मारूंगी कि घरवाले भी पहचानने से इनकार कर देंगे”
  • UP के जिला हरदोई में एक कार में CNG भरनी थी। सेल्समैन से कार सवारों को नीचे उतरने को कहा। इस पर विवाद हुआ। महिला ने सेल्समैन के सीने पर रिवॉल्वर तान दी।
  • महिला अरीबा खां, हुस्नबानो, एहसान खां पर FIR दर्ज, रिवॉल्वर जब्त।

इसी दौरान देखते ही देखते सेल्समैन और कार सवारों के बीच बहस शुरू हो गई।
बहसबाजी चल रही थी कि कार सवार महिला ने रिवाल्वर निकाल ली और सेल्समैन के सीने पर सटाकर कहा कि इतनी गोली मारूंगी कि घरवाले तुम्हारा चेहरा तक नहीं पहचान सकेंगे।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दबंग महिला सहित सभी को हिरासत में लेकर रिवाल्वर को जब्त कर लिया।

यह घटना किसी फिल्म की कहानी नहीं बल्कि हरदोई जिले में हुई घटना का सच है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक कार सवार परिवार सीएनजी पंप पर खड़ी कर सेल्समैन से गैस भरने के लिए कहा। सुरक्षा के मद्देनजर पंप पर कार्यरत सेल्समैन का आप सभी लोग कार से नीचे उतर जाएं।

सेल्समैन की बात सुनते ही कार में सवार एक अरीबा नाम की दबंग महिला का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कार से नीचे उतरते ही सेल्समैन से बहसबाजी करते हुए दबंग महिला ने सेल्समैन के सीने पर असलहा सटा कर कहा कि जानते नहीं हो इतनी गोली मारूंगी कि घर वाले शक्ल भी पहचान नहीं पाएंगे। महिला की दबंगई मानो एक चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सभी को हिरासत में लेकर छानबीन की और रिवाल्वर को जब्त कर लिया।

Spread the love

महाराजगंज समारोह
Uttar Pradesh

नगर पालिका नौतनवां के समुचित विकास के लिए विधायक ऋषि त्रिपाठी सक्रिय

मोदी सरकार के 12 वर्ष और चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी के तीन वर्ष के कार्यकाल पर हुआ समारोह उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा नगर पालिका परिषद नौतनवां के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के तीन वर्ष के सफल कार्यकाल के अवसर पर बुधवार […]

Spread the love
Read More
BRICS Leaders in Delhi
Uttar Pradesh

BRICS के बहाने दिल्ली में महाशक्तियों का जमावड़ा, क्या पश्चिमी देशों के लिए बजने वाली है खतरे की घंटी?

BRICS Leaders in Delhi :  नई दिल्ली में 22 और 23 जून को होने वाली BRICS राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) बैठक इस वर्ष के सबसे महत्वपूर्ण कूटनीतिक आयोजनों में से एक बनने जा रही है। भारत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में चीन, रूस, ईरान समेत BRICS सदस्य देशों के शीर्ष सुरक्षा और रणनीतिक प्रतिनिधि […]

Spread the love
Read More
अयोध्या राम मंदिर चोरी
Uttar Pradesh

अयोध्या राम मंदिर में दान पात्र से चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

रामलला के पैसे की चोरीः आस्था पर घात, डगमगाया विश्वास अजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के भव्य मंदिर से दान पात्र में चोरी की घटना ने एक साथ कई मोर्चों पर हलचल मचा दी है। करोड़ों रामभक्तों की आस्था को इस घटना ने गहरी ठेस पहुँचाई है तो उनका यह विश्वास […]

Spread the love
Read More