दुस्साहस: मां के सामने बदमाशों ने बेटे को काट डाला

download 6
  • खून से लथपथ कुछ दूरी पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी
  • रहीमाबाद क्षेत्र में हुई घटना का मामला

लखनऊ। राजधानी में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि कत्ल जैसी जघन्य वारदात को अंजाम देने में नहीं हिचक रहे हैं। रहीमाबाद क्षेत्र स्थित ग्राम अहिंडर निवासी 25 वर्षीय मजदूर विजय वर्मा हत्याकांड को लोगबाग भुला भी नहीं पाए थे कि इसी थाना क्षेत्र के आबिद खेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय संजय कुमार गौतम की रविवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे बेखौफ बदमाशों ने मां के सामने बांके से काट डाला। जान बचाने के लिए घर से बाहर भागा, लेकिन कातिलों ने बेरहमी से मौत की नींद सुलाने के बाद शव को नहर में फेंक कर भाग निकले। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।

अपर पुलिस पुलिस उपायुक्त उत्तरी के मुताबिक संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि कातिल को संदेह था कि उसकी पत्नी से संजय का करीब तीन साल से अवैध संबंध है। इसी विवाद में उसने अपने साथी के साथ मिलकर यह वारदात की है। अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता, लिहाजा कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

रहीमाबाद क्षेत्र के आबिद खेड़ा मजरा मवई कलॉ गांव निवासी 35 वर्षीय संजय कुमार गौतम अपनी बूढ़ी मां रामदुलारी व दो बच्चों के साथ रहकर डाला चलाकर जीवन यापन करता था। बताया जा रहा है कि संजय रविवार रात घर में सो रहा था कि देर रात करीब साढ़े बारह बजे मड़ियांव क्षेत्र निवासी सुनील नाम का शख्स अपने एक साथी के साथ संजय के घर की दहलीज पर आया और दरवाजा खटखटाया। यह सुनते ही घर में सो रही बुजुर्ग रामदुलारी ने जैसे ही दरवाजा खोला कि सुनील धक्का देते हुए रामदुलारी का गला दबाकर धकेल दिया। बताया जा रहा है कि मां की चीख-पुकार सुनकर घर में सो रहा संजय भाग कर आया तो हमलावरों ने संजय पर बांके से ताबड़तोड़ वारकर लहुलुहान कर दिया।

संजय जान बचाने के लिए घर से बाहर भागा कि बेखौफ हमलावरों ने दौड़ाकर संजय को घेर लिया और बांके से काट कर मौत की नींद सुला दिया। हत्यारों ने संजय की जान लेने के बाद शव को घर से कुछ दूरी पर स्थित नहर में फेंक कर भाग निकले।
सूचना पाकर मौके इंस्पेक्टर रहीमाबाद आनंद द्विवेदी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 अवैध संबंध में हत्या किए जाने का शक

बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय संजय कुमार गौतम संजय की शादी बरौरा हुसैन बाड़ी निवासी रानी नाम की महिला से हुई थी। जिससे तीन बेटे हैं। बताया जा रहा है कि संजय और ससुराल बरौरा हुसैन बाड़ी में रहने वाली एक महिला से आंखें चार हो गई और दोनों के बीच अवैध संबंध इस कदर हावी हुआ कि संजय की पत्नी उसकी हरकतों को देख अपने एक बेटे के साथ मायके में रहने लगी। जबकि संजय के दो बेटे दादी रामदुलारी के साथ रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि मड़ियांव क्षेत्र निवासी सुनील नाम के व्यक्ति की ससुराल भी बरौरा हुसैन बाड़ी में है। संजय कुमार गौतम गौतम और सुनील की पत्नी के बीच अवैध संबंध होने की जानकारी मिलते ही सुनील आगबबूला हो गया और संजय को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की ठान ली।

आरोप है कि सुनील रविवार देर रात संजय कुमार गौतम के घर आया और अपने एक साथी के साथ मिलकर बांके से काट कर संजय को मौत की नींद सुला दिया। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर रहीमाबाद आनंद द्विवेदी के अनुसार संजय की मां के मुताबिक उनके बेटे की हत्या सुनील नाम के शख्स ने अपने एक साथी के साथ मिलकर की है। बताया जा रहा है कि पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते

Today’s Horoscope मेष :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना […]

Spread the love
Read More
UP Weather
homeslider Uttar Pradesh Weather

मौसम फिर लेगा करवट! 20 सितंबर को 18 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

UP Weather: देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता अभी भी बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 सितंबर 2026 को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

हादसों में घायल गोवंश को मिलेगा तुरंत इलाज, यूपी में शुरू होगी इमरजेंसी रेस्क्यू सर्विस

Lucknow: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों या अन्य दुर्घटनाओं में घायल होने वाले गोवंश को अब तत्काल इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों और गो सेवा आयोग के पदाधिकारियों के साथ बैठक में प्रदेश के सभी जिलों में गोवंश के लिए आपातकालीन बचाव […]

Spread the love
Read More