22 जून तक पूरा कर लें आयुष विवि के सभी कार्य : मुख्यमंत्री

gorakhpur news 1749230399626 1749230408368
  • सीएम योगी ने किया निर्माणाधीन आयुष विश्वविद्यालय का निरीक्षण
  • युद्ध स्तर पर हों शेष कार्य, टीम लगाकर कराई जाए मॉनिटरिंग

गोरखपुर, 6 जून। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के हाथों 30 जून को संभावित लोकार्पण को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार दोपहर बाद भटहट के पिपरी में बन रहे प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में हुई देरी को लेकर लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था के प्रति गहरी नाराजगी जताई और कहा कि मैन पॉवर बढ़ाकर युद्ध स्तर पर काम कराया जाए और इसकी सतत मॉनिटरिंग एक टीम लगाकर की जाए। निरीक्षण के बाद बैठक करते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि तक सभी बचे काम हर हाल में 22 जून पूरा कर लें ताकि 30 जून को राष्ट्रपति के हाथों प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण की भौतिक प्रगति की जानकारी ली। उन्हें बताया कि करीब 96 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इस संबंध में आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से बातचीत करते हुए वह प्रशासनिक भवन पहुंचे। प्रशासनिक भवन में उन्होंने ओपीडी और औषधि भंडार के साथ पूरे भवन का सघन जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने आयुष विभाग, लोक निर्माण विभाग, प्रशासन, पुलिस और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने इस बात पर गहरी नाराजगी व्यक्त की कि कई बार चेतावनी देने के बाद भी निर्माण तय समय सीमा और विस्तारित समय पर भी पूरा नहीं किया गया। इसे लेकर उन्होंने लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को कड़ी फटकार भी लगाई। गौरतलब है कि 30 जून को राष्ट्रपति के हाथों प्रदेश के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण कराने की तैयारी है। लिहाजा इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने आज की बैठक में सभी कार्यों को पूर्ण करने की आखिरी समय सीमा 22 जून तय कर दी। उन्होंने चेतावनी दी कि इसमें कोई शिथिलता या लापरवाही बरती गई तो कड़ी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें। उन्होंने प्रशासन के अफसरों से कहा कि एक टीम बनाकर कार्यों की रोज मॉनिटरिंग सुनिश्चित कराएं।

सीएम योगी ने राष्ट्रपति के संभावित आगमन के मद्देनजर हेलिपैड बनाने की तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण कराने के साथ ही सघन साफ सफाई कराई जाए। कहीं भी गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। सभी भवन पर नाम लिखा हो। उन्होंने परिसर में सघन पौधरोपण कराने और आंतरिक सड़क के दोनों किनारे भी पौधे लगाने के निर्देश दिए। सीएम ने प्रमुख सचिव आयुष और आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति को निर्देशित किया कि विश्वविद्यालय में दक्ष फैकल्टी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जरूरी कार्यवाही शीघ्र पूरा कर लें।

इस अवसर पर विधायक महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार, आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. रामचंद्र रेड्डी, एडीजी जोन डॉ. केएस प्रताप, कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीआईजी एस. चनप्पा, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, एसएसपी राजकरन नैयर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Spread the love

Dialogue between students and officials
Education Uttar Pradesh

IAS-IPS-IFS अफसर छात्रों को देंगे करियर गाइडेंस

Dialogue between students and officials : उत्तर प्रदेश में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से योगी सरकार ने नई पहल शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत प्रदेश में तैनात युवा IAS, IPS और IFS अधिकारी हर महीने कम से कम एक […]

Spread the love
Read More
Emraan Hashmi
Entertainment Uttar Pradesh

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के गानों पर सईद कादरी का बड़ा खुलासा

‘आवारापन 2’ में पुराने गानों का जादू Aawarapan 2: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है। साल 2007 में आई ‘आवारापन’ अपनी कहानी के साथ-साथ दमदार म्यूजिक के लिए भी याद की जाती है। फिल्म के गाने ‘तो फिर आओ’ और ‘तेरा मेरा रिश्ता’ आज भी संगीत […]

Spread the love
Read More
The birthplace of Martyr Roshan Singh
Uttar Pradesh

ठाकुर रोशन सिंह की जन्मभूमि में विकास की नई तस्वीर, खन्नौत नदी पर पुल ने बदली गांव की राह

The birthplace of Martyr Roshan Singh : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह की जन्मभूमि नवादा गांव लंबे समय तक बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझता रहा। खासतौर पर खन्नौत नदी पर स्थायी पुल नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में गांव और आसपास के इलाकों का संपर्क प्रभावित हो जाता […]

Spread the love
Read More