विकासशील देश होते हुए भी भारत ने 78 देशों में शुरू की विकास परियोजनाएं

WhatsApp Image 2025 06 02 at 9.38.29 PM 1

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि विभिन्न देशों का दूसरे देशों के साथ व्यवहार करते समय खुलेआम लेन-देन करना एक फैशन बन गया है, मगर यह भारत ही है, जिसने विकासशील होते हुए भी 78 देशों में 600 से अधिक विकास परियोजनाएं शुरू की हैं।

जयशंकर ने यह टिप्पणी गुजरात में वडोदरा के पारुल विश्वविद्यालय के विदेशी स्नातकों के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए की। इसके साथ ही विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने स्पष्ट किया कि भारत कभी भी ‘परमाणु ब्लैकमेल’ के आगे नहीं झुकेगा। उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रीय हितों में जो भी निर्णय लिए जाने हैं, वे लिए जा चुके हैं तथा भविष्य में भी लिए जाते रहेंगे। जो लोग आतंकवाद को प्रायोजित और पोषित करने में लिप्त हैं, उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी ही चाहिए।

उन्होंने कहा हाल ही में हमनें जम्मू-कश्मीर की पर्यटन अर्थव्यवस्था को तबाह करने की कोशिश और धार्मिक कलह के बीज बोने की बुरी इच्छा देखी। हत्याओं की बर्बरता के लिए एक अनुकरणीय प्रतिक्रिया की आवश्यकता थी, जो दी गई। यह जरूरी है कि जो लोग आतंकवाद को प्रायोजित करते हैं, उसका पोषण करते हैं और अपने उद्देश्यों के लिए उसका उपयोग करते हैं, वह इसकी भारी कीमत चुकाएं। जिस तरह हमने पहलगाम हमले का जवाब दिया, यह देखकर भी खुशी हुई कि दूसरे देशों ने भी आतंकवाद के खिलाफ खुद की रक्षा करने के हमारे अधिकार को समझा।

विदेश मंत्रालय के अनुसार विभिन्न देशों के केवल स्वार्थ पर टिके आपसी संबंधों और भारत के निस्वार्थ भाव के बारे में बात करते हुए जयशंकर ने कहा कुछ देशों में दूसरे देशों के साथ व्यवहार करते समय खुलेआम लेन-देन एक फैशन सा बन चुका है। हमारे संसाधन सीमित हो सकते हैं, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि भारत का दिल हमेशा बड़ा रहा है और यही कारण है कि अभी भी एक विकासशील देश होते हुए भी हमने विभिन्न महाद्वीपों के 78 देशों में 600 से अधिक विकास परियोजनाएं शुरू की हैं। इसी कारण से, जब हम अपने स्वयं की देखभाल कर रहे थे, तब भी हमने कोविड महामारी के दौरान 99 देशों को टीके और 150 को दवाएं उपलब्ध कराईं।

Spread the love

Religion Uttar Pradesh

सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को, 11 से शुरू होगा नवरात्रि पर्व

Barabanki: शारदीय नवरात्रि और पितृ पक्ष को लेकर श्रद्धालुओं के बीच तैयारियां शुरू हो गई हैं। सआदतगंज, बाराबंकी के आचार्य शिव मोहन जी महाराज ने आगामी पर्वों और धार्मिक तिथियों को लेकर जानकारी साझा की है। उनके अनुसार इस वर्ष प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि का व्रत आठ अक्टूबर, गुरुवार को होगा, जबकि स्नान, दान […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

लेखपालों की हड़ताल से आय-जाति-निवास प्रमाणपत्र का संकट

Barabanki: लेखपाल संगठन द्वारा अतिरिक्त ग्राम पंचायत का कार्यभार नहीं लेने से ग्रामीणों को आय,जाति,एवं निवास प्रमाणपत्र निर्गत नहीं होने से बच्चों को छात्रवृत्ति फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है। ग्राम पंचायत लालपुर राजपुर बनीकोडर पूर्व प्रधान अयोध्या प्रसाद मौर्य ने खाद्य एवं रसद विभाग राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा से अनुरोध किया है […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

दिल्ली पुलिस की छापेमारी, जानकीपुरम में हेरोइन फैक्ट्री बेनकाब

गली-मुहल्लों में चल रही अवैध नशे की फैक्ट्रियां करीब छह माह से किराए के मकान में चल रहा था गोरखधंधा ए अहमद सौदागर Lucknow: आतंक का पर्याय बने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों लखनऊ इसलिए भी रास आ रहा है क्योंकि यहां पर इन्होंने कुटीर उद्योग खड़ा कर दिया है। यह अवैध गोरखधंधा […]

Spread the love
Read More