त्याग, तपस्या और सेवा के प्रतिमूर्ति थे भालेन्दु त्रिपाठी : करूणेश्वर त्रिपाठी

  • पूर्व प्रधानाचार्य की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा संपन्न
  • महान व्यक्तित्व के धनी थे पूर्व प्रधानाचार्य त्रिपाठी : मल्ल

महराजगंज

पटेल इण्टरमीडिएट कालेज भटहट के भूतपूर्व प्रधानाचार्य, ग्राम सभा मेदिनीपुर के पूर्व ग्राम प्रधान और प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे पंडित भालेन्दु त्रिपाठी की पूण्यतिथि बुधवार को ग्राम सभा मेदिनीपुर में मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा में जनपद के तमाम संभ्रांत लोगों ने विचार रखे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए करूणेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि स्वर्गीय भालेन्दु त्रिपाठी आजीवन शिक्षा के प्रति समर्पित रहे। वह समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे त्याग, तपस्या, सेवा और समर्पण के प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने वास्तव में समर्पण और सेवाभाव से सेवानिवृत्त होने के बाद भी ग्राम सभा मेदिनीपुर के लोगों की बतौर ग्राम प्रधान जो सेवा और सहयोग कर विकास की नींव रखी वह अनुकरणीय है। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर उस व्यक्ति के विकास में योगदान देकर उसे समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जो सदियों से उपेक्षित और शोषित रहे।

इस अवसर पर समाजसेवी रामध्यान मल्ल ने पूर्व प्रधानाचार्य भालेन्दु त्रिपाठी के जीवन आदर्शों को याद करते हुए कहा कि पंडित भालेन्दु त्रिपाठी सही मायनों में महापुरुष थे। वे जीवन पर्यन्त बच्चों और विद्यालय विकास के साथ सामाजिक उत्थान में लगे रहे! इस अवसर पर संतोष त्रिपाठी ने कहा कि पंडित भालेन्दु त्रिपाठी अनुशासन प्रिय, राष्ट्रवादी व्यक्ति थे। अपने संघर्ष और दृढ़ इच्छा शक्ति से विद्यालय को अपने स्थापना काल से ही शिखर पर ले गए।

अपने जिम्मेदारी के प्रति खुद तो सजग रहते ही थे साथ ही अभिभावकों को भी शिक्षा और सामाजिक सरोकारों के प्रति सजग करते रहते थे। इस अवसर पर नरसिंह दास ने कहा कि शिक्षा, सामाजिक उत्थान और विद्यालय के प्रति पंडित भालेन्दु त्रिपाठी के त्याग और समर्पण को भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर समाजसेवी उमेश त्रिपाठी, श्रीनारायण मिश्र, सर्वदेव कृष्ण त्रिपाठी, जंगी यादव, श्यामलाल यादव, राम प्यारे, डॉ धनंजय मणि त्रिपाठी,अतुल कुमार मिश्र सहित ग्राम सभा मेदिनीपुर के तमाम लोग उपस्थित थे।

Purvanchal

महराजगंज में बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती मनाई गई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा-दलित उत्थान और राष्ट्र सेवा को समर्पित था बाबूजी का जीवन उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय […]

Read More
Purvanchal

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने जनता से किया वादा किया पूरा

रोहिन नदी के सेमरहवा घाट पर पुल के लिए लगभग 27 करोड़ रूपए स्वीकृत ग्रामीणों में खुशी का माहौल उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां। महराजगंज  महराजगंज जिले के नौतनवां तहसील क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर ब्लॉक के सेमरहवा ग्राम सभा और आसपास के दर्जनों गांवों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। रोहिन नदी के सेमरहवा […]

Read More
Business homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

LPG Price Today: लखनऊ से पटना तक जानें अपने शहर का घरेलू गैस सिलेंडर रेट, PNG कनेक्शन पर केंद्र का जोर

नई दिल्ली/लखनऊ। आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में विभिन्न शहरों में हल्की भिन्नता देखी जा रही है। मार्च महीने में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अप्रैल की शुरुआत में कुछ स्थिरता आई है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में आज का दाम Citywise LPG Price Today (घरेलू सिलेंडर रेट्स) शहर      […]

Read More