मिला ईनाम: विकास कार्य को लेकर पार्षद सम्मानित

  • चिनहट प्रथम वार्ड के पार्षद अरूण राय का हुआ सम्मान समारोह
  • लोगों ने एक सुर में कहा- अरुण के रूप में नेता नहीं बेटा मिला है

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट प्रथम वार्ड से पार्षद अरूण राय को स्थानीय लोगों ने सम्मानित किया। रविवार शाम आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। इस दौरान लोगों ने पार्षद के कार्यों का बखान कर अपने उद्गार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि पार्षद अरुण राय के रूप में उन्हें नेता नहीं बेटा मिला है। जो नेतागिरी न कर सिर्फ विकास व केवल विकास पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

पार्षद अरुण राय लोगों की जो भी समस्यायें होती हैं उन्हें तन-मन से दूर करने का प्रयास करते हैं। अरूण राय कभी भी किसी की जाति व धर्म नहीं पूछते हैं। वार्ड का प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह छोटा हो या बडा हो, अमीर हो या गरीब हो सबको साथ लेकर चलते हैं। इस दौरान लोगों ने कहा कि वह चाहते हैं कि हमारे नेता ऐसे ही आगे बढते रहें। वह पार्षद से आगे बढ़कर उच्च पद पर आसीन हो। लोगों ने उनके कार्यों की प्रशंसा की।

लोगों ने कहा कि पार्षद जितना आगे बढेंगे, वार्ड पर उतना ही विकास होगा। चिनहट के भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल पाण्डेय ने कहा कि अभी तक केवल विधायक आदि का सम्मान करते थे यह पहली बार हो रहा कि पार्षद का सम्मान हो रहा है। इस अवसर पर पार्षद अरूण राय ने कहा कि पार्षद अकेले कोई कार्य नहीं कर सकता है लोगों के अंदर विकास को लेकर भाव होता है। लोग जब जाग्रत होंगे तो कार्य स्वयं होने लगेगा। पहले चिनहट प्रथम वार्ड की दशा देखकर लोग बहुत व्यथित थे।

पार्षद बनने के बाद केवल विकास पर फोकस किया। निधि न होने के बाद लगन लगाकर विकास पर फोकस किया। पार्षद ने लोगों से अपील की कि उनकी जिम्मेदारी है कि वह अपने कर्तव्य को समझे, कि गंदगी न फैलायें, जो भी समस्यायें हो हमें अवश्य अवगत कराएं। पार्षद ने लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्षद अरुण राय ने लोगों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

इस मौके पर पूर्व पार्षद स्नेहलता राय, चिनहट भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल पाण्डेय, संतोष चौधरी, विजय शर्मा, अंकित वर्मा, शशी यति, बाबादीन वर्मा, अशफाक लाला, रजिया बानो, नवीन राय, नरेन्द्र श्रीवास्तव, टीटू गुप्ता, दीलीप सक्सेना, अवधेश चतुर्वेदी सहित कई गणमान्य व स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Central UP

बेहतर समन्वय से बनेगा भविष्य का फार्मा इकोसिस्टम : सुनील

शिक्षा, उद्योग, नवाचार, रेगुलेटरी और फार्मेसी प्रैक्टिस के बेहतर और लगातार समन्वय की जरूरत भारतीय फार्मेसी शिक्षा के वास्तुकार: प्रो. महादेव लाल श्रॉफ को  किया याद लखनऊ। भारत देश में फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रोफेसर एम एल सराफ के जन्मदिन के अवसर पर आज पूरे प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थानों चिकित्सालय फार्मेसी संस्थानों उद्योगों आदि […]

Read More
Central UP homeslider Uttar Pradesh

महापौर के केंद्रीय कार्यालय पर हुआ भव्य होली मिलन समारोह

राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा समेत कई गणमान्य हुए शामिल लखनऊ। राजधानी लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के आवास स्थित केंद्रीय कार्यालय पर शुक्रवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा समेत तमाम गणमान्य लोगों ने महापौर को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। […]

Read More
Central UP

पुलिस मुख्यालय में खेली गई फूलों की होली, हुआ होली मिलन समारोह

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय में आज होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में पुलिस मुख्यालय, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट व अन्य इकाईयों में नियुक्त पुलिस अधिकारियो एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के साथ […]

Read More