एटा जेलर के खिलाफ हंगामे के मामले की होगी जांच

  • कानपुर जेल परिक्षेत्र के प्रभारी DIG ने किया आदेश
  • महिला की ओर से अभी तक नहीं कराई गई कोई FIR

लखनऊ। एटा जिला जेल परिसर में जेलर आवास पर महिला के हंगामे के मामले की जांच के आदेश दिए गए है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर हंगामा करने वाली महिला ने अभी तक आरोपी जेलर के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई है।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व 10 फरवरी (सोमवार) को एटा जिला जेल परिसर का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में एक महिला ने जेल परिसर में स्थित जेलर आवास पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। वायरल वीडियो में महिला जेलर आवास के दरवाजे को पीट पीट का खोलने की गुहार लगा रही है। महिला का आरोप है कि जेलर ने जीवन बर्बाद कर दिया है। जेलर आवास के सुरक्षा में तैनात वार्डर महिला से हाथ जोड़कर वापस जाने की गुहार लगा रहा। इसके बाद भी महिला दरवाजा पीटने में लगी रही। महिला का आरोप था कि जेलर ने उसका शोषण किया है। वायरल वीडियो से जेल महकमे में खलबली मची हुई है।

मामला सुर्खियों में आने के बाद कानपुर जेल परिक्षेत्र के प्रभारी डीआईजी प्रेमनाथ पांडे ने बताया कि मामले की जांच एटा जेल अधीक्षक को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई को जाएगी। उन्होंने ने बताया कि मामले में महिला की ओर से अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। पूर्व में एटा जेल के वार्डर के वायरल वीडियो में जेलर पर कर्मियों का उत्पीड़न करने और महिलाओं का शोषण करने का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच में जेलर को क्लीन चिट दे दी गई थी। महिला के जेलर आवास पर हंगामा करने की घटना ने दबा दिए गए मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More