ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा

महाकुंभनगर। बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से त्याग पत्र दे दिया है। यह जानकारी उन्होने एक वीडियो जारी कर साझा की। ममता ने कहा कि  मैं महामंडलेश्वर ममता नंद गिरि अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं। उनके महामंडलेश्वर घोषित करने के बाद किन्नर अखाड़े में जो समस्याएं उठ रही हैं, उससे आहत होकर महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा देती हूं। मैं साध्वी हूं और साध्वी ही रहूंगी।” उन्होंने कहा कि वह तो तकरीबन 25 साल पहले ही साध्वी बन चुकी हैं। उन्होंने तभी फिल्में छोड़ने के बाद ही दीक्षा ले ली थी। वह लगातार सनातन धर्म के प्रचार प्रसार का काम कर रही थी।

ममता ने वीडियो में कुछ शंकराचार्य और अर्धनारीश्वर धाम की प्रमुख हिमांगी सखी को त्यागपत्र देने के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि 25 साल के तप का प्रसाद के रूप में उनको महामंडलेश्वर का पद दिया गया था लेकिन कुछ लोगों को यह हजम नहीं हो रहा है। प्रयागराज महाकुंभ में किन्नर अखाड़े ने 24 जनवरी को संन्यास की दीक्षा दिलाकर महामंडलेश्वर की उपाधि दी थी। सार्वजनिक समारोह में उनका पट्टाभिषेक कर चादर पेशी की रस्म अदा की गई थी। उन्होंने खुद पर निशाना साधने वालों के ज्ञान पर भी सवालिया निशान खड़े किए हैं।

उन्होंने कहा कि मैने अपने गुरू चैतन्य गगन गिरि महराज के सानिध्य में 25 वर्ष तक साधना किया है। उन्हें किसी कैलाश, मानसरोवर अथवा हिमालय पर जाने की जरूरत नहीं हैं। उन्होंने हिमांगी सखी को लेकर कहा कि उन्हें ब्रह्म विद्या का ज्ञान है। मे उनके बारे में अपने मुंह से कुछ बोलना नहीं चाहती ,बस। कि मैं अपने आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को बहुत सम्मान करती हूं। साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखाड़ा परिषद ने ममता कुलकर्णी और किन्नर अखाड़े का बचाव किया था। (वार्ता)

Entertainment

गायत्री आदर्श ने शुरू की सिनेमा की नई पारी, लॉन्च की ‘ट्रेड गाइड फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट’

मुंबई। ट्रेड गाइड के संस्थापक स्व. बीके आदर्श की सुपुत्री गायत्री आदर्श ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखते हुए अपनी नई कंपनी ट्रेड गाइड फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की है। यह बी.के. आदर्श परिवार की फिल्म इंडस्ट्री में एक और गौरवपूर्ण वापसी है। गायत्री ने कहा कि पिताजी को फिल्म […]

Read More
Entertainment

Samantha Ruth Prabhu और Raj Nidimoru की शादी: एक नई शुरुआत

लखनऊ | दक्षिण भारतीय सिनेमा की चमकती सितारा सामंथा रूथ प्रभु ने आज, 1 दिसंबर 2025 को, एक निजी समारोह में फिल्ममेकर राज निदिमोरू से विवाह कर लिया। यह खबर महीनों से सोशल मीडिया पर छाई अफवाहों को साकार कर गई है। तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र के लिंग भैरवी देवी मंदिर में […]

Read More
Entertainment homeslider

बिग बॉस 19: एविक्शन के बाद अशनूर कौर का तीखा प्रहार

बिग बॉस 19 का सफर अब अपने चरम पर पहुंच चुका है और इसी बीच टीवी की मशहूर अभिनेत्री अशनूर कौर शो से बाहर हो गई हैं। उनके इस अचानक एविक्शन ने न सिर्फ उनके प्रशंसकों को निराश किया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा का विषय बन गया है। क्या थी एविक्शन […]

Read More