दिल्ली सरकार के कार्यालयों से फाइल, कंप्यूटर बाहर ले जानें पर रोक

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों में पत्रावलियों, दस्तावेजों, कंप्यूटर और संबंधित उपकरणों को कार्यालय से बाहर ले जाने पर शनिवार को प्रतिबंध लगा दिया गया। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच जारी एक आदेश में कहा गया है कि यह आदेश सचिवालय के कार्यालयों और मंत्रियों के कैंप आफिस तथा कैंप आफिस के प्रभारियों के कार्यालय पर भी लागू होंगे।

दिल्ली सरकार के सामान्य सामान्य प्रशासनिक विभाग (GAD) के संयुक्त सचिव प्रदीप तायल के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है, कि दस्तावेजों की सुरक्षा की चिंता को देखते हुए यह आवश्यकता है कि दिल्ली सचिवालय परिसर से GAD की अनुमति के बगैर कोई पत्रावली व दसतावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर इत्यादि को बाहर न ले जाया जाए। पत्र में कहा गया है कि सक्षम अधिकारी की स्वीकृति से जारी इस आदेश के अनुपालन के संबंध में सभी शाखा कार्यालय प्रभारियों, विभागों को निर्देश जारी कर दिये गये हैं। गौरतलब है कि 70 सदस्यीय विधानसभा की मतगणना में दिल्ली में सत्ता परिवर्तन की संभावना दिख रही है और भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुत मिलने के आसार हैं। (वार्ता)

Delhi

26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप का भव्य समापन

कमलेश कमल नई दिल्ली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) द्वारा आयोजित 26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप 2025–26 का आज नई दिल्ली स्थित आर.के. खन्ना स्टेडियम में भव्य समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया। समारोह के मुख्य अतिथि तपन कुमार डेका (निदेशक, खुफिया ब्यूरो) रहे।उन्होंने आईटीबीपी, अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड तथा […]

Read More
Business Delhi homeslider National

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल नया लुक डेस्क देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा […]

Read More
Business Delhi homeslider National

मोबाइल रिचार्ज पर सरकार का बड़ा एक्शन, अब कंपनियों को लाने होंगे पूरे 30 दिन वाले प्लान, खत्म होगा 28 दिन का खेल

नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। केद्र सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे 30 दिन वाले रिचार्ज प्लान को ज्यादा प्रचारित करें। फिलहाल 28 दिन के प्लान के कारण उपभोक्ताओं को साल में 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है। TRAI ने 2022 में ही 30 दिन का प्लान अनिवार्य किया था, लेकिन […]

Read More