इंडियन ओवरसीज बैंक कांड ही नहीं, पहले भी कई बार पुलिसवाले लगा चुके हैं खाकी पर दाग

  • किसी ने डाला डाका, किसी ने चंद रूपयों के खातिर की हत्या

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मड़ियांव पुलिस पर नवंबर 2018 में दीपावली से एक दिन पहले आगरा के सर्राफ आशीष जैन को वाहन चेकिंग के नाम पर लूटने का आरोप लगा। 28 व 29 सितंबर 2018 की रात गोमतीनगर में महिला मित्र को घर छोड़ने जा रहे एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में गोमतीनगर थाने में तैनात सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप का नाम सामने आया तो महकमे में हड़कंप मचा।

नौ मार्च वर्ष 2019 को भी एक शर्मनाक घटना सामने आई। राजधानी की गोसाईगंज पुलिस की बेहद शर्मनाक करतूत सामने आई कि शनिवार के दिन ओमेक्स अपार्टमेंट में रहने वाले सुल्तानपुर के कोयला कारोबारी अंकित अग्रहरि के यहां छापेमारी कर पुलिस ने एक करोड़ 85 लाख रुपए की डकैती डाल दी। क्राइम ब्रांच की पड़ताल में दागी पुलिसकर्मियों की करतूत सामने आ गई। इस पूरे खेल में आशीष तिवारी, पवन मिश्र, प्रदीप भदौरिया व आनंद यादव का नाम उजागर हुआ तो मानो पुलिस विभाग के आलाधिकारी सन्न रह गए।

अक्टूबर वर्ष 2021 में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता को गोरखपुर में एक होटल में चेकिंग के नाम पर दागी पुलिसकर्मियों ने पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया। राजधानी लखनऊ में हुई बहुचर्चित घटना श्रवण साहू कांड में भी पुलिसकर्मियों का नाम सामने आया तो जांच-पड़ताल के बाद तत्कालीन एसएसपी मंजिल सैनी ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया।

खबर में ऊपर दर्शायी गई ये घटनाएं तो महज बानगी भर है इससे पहले भी कई बार कई दागी पुलिसकर्मी खाकी के दामन पर दाग लगा चुके हैं। चिनहट क्षेत्र के मटियारी चौराहे के पास स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में 21 दिसंबर 2024 की रात सेंध लगाकर हुई करोड़ों की चोरी मामले में पुलिस ने आनन-फानन में आरोपियों को पकड़कर और ढेर कर खुलासा करने का दावा किया कि इन्हीं लोगों ने इंडियन ओवरसीज बैंक में घटना को अंजाम दिया था। लेकिन कहावत नहीं बल्कि हकीकत है कि कभी-कभी शिकारी भी अपने ही बूने जाल में फंस जाता है कुछ ऐसा ही मामला इंडियन ओवरसीज बैंक कांड में सामने आया कि डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह की स्वाट टीम भी सोना एवं चांदी में हेर-फेर कर दिया। इस रहस्य का राज उस समय खुला जब डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने स्वाट टीम के तेरह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।

बताते चलें कि इस मामले में दो आरोपियों सोविंद सन्नी दयाल को मुठभेड़ में मार गिराया था, जबकि चार आरोपियों अरविंद कुमार, बलराम कुमार, मिथुन और बिंद को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया था। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी विपिन गाजीपुर जेल में बंद है। जानकार सूत्र बताते हैं कि पुलिस की खूब किरकरी हो रही है लेकिन कड़वा सच यह है कि जिन्हें किसी चीज की आदत पड़ जाए तो आखिर कैसे थमें अपराध। इस घटना ने फिलहाल एक बार फिर पुराने जख्मों को ताजा कर दिया। जब इस मामले में जिम्मेदार पुलिस के आलाधिकारियों से सवाल किया गया तो बस उनका एक ही रटा-रटाया जवाब मिलता है कि मामले की जांच-पड़ताल पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

यूपी की ब्राह्मण राजनीति: इतिहास और वर्तमान संदर्भ

उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण नेतृत्व का लंबा इतिहास रहा है। कांग्रेस के दौर में अनेक ब्राह्मण मुख्यमंत्री हुए, जिनमें अंतिम प्रमुख नाम नारायण दत्त तिवारी का रहा। उनके कार्यकाल को प्रशासनिक दक्षता और विकास उन्मुख राजनीति के लिए याद किया जाता है।  भाजपा के संदर्भ में भी यह देखा गया है कि जब […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सूबे के चार वरिष्ठ IAS आज होंगे सेवानिवृत्त, इस सूची में देवेश और सुभाष जैसे बड़े अफसर शामिल

नया लुक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज प्रशासनिक महकमे के लिए एक अहम दिन है। यूपी कैडर के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें केंद्र और प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे अधिकारी शामिल हैं। साल 1989 बैच के सीनियर अफसर देवेश चतुर्वेदी वर्तमान में […]

Read More