फिल्म “इलू इलू 1998” को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रही है : एली अवराम

मुंबई। रोमांस, कॉमेडी और इमोशन्स से भरी एक दिलचस्प फिल्म ‘इलू इलू 1998′ रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। अभिनेत्री एली अवराम इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रही है। इस फिल्म में वह गोवा की एक कैथोलिक अंग्रेजी शिक्षिका की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए एली ने कहा कि जब मैंने पहली बार ‘इलू इलू 1998’ की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मैं तुरंत पिंटो के किरदार से जुड़ गई। यह एक जो शीली और आत्मनिर्भर महिला है, जिसकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव हैं। मैंने इस भूमिका को एक रोमांचक चुनौती के रूप में लिया।

यह रोमांस, कॉमेडी और इमोशन्स से भरी एक दिलचस्प फिल्म है, जिसका निर्देशन अजिंक्य बापू फाल्के ने किया है। एली ने मराठी सिनेमा में डेब्यू को लेकर भी उत्साह जताया और कहा कि यह मेरे करियर के लिए एक नया और रोमांचक कदम है। फिल्म का टाइटल सुनते ही मैंने कहा कि ओ गॉड, इलू इलू! मुझे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है। यह मेरे लिए 90 के दशक को समर्पित एक प्रेम पत्र जैसा है।” फिल्म ‘इलू इलू 1998’ 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (BNE )

Entertainment

रिलीज से पहले ही छाया ‘ओ’रोमियो’, करोड़ों की कमाई ने सभी को किया हैरान

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ’रोमियो’ ने सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है। 13 फरवरी 2026 को रिलीज होने जा रही इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही माहौल बना दिया था, […]

Read More
Entertainment homeslider

कपूर परिवार की संपत्ति पर छिड़ी जंग, दिल्ली हाईकोर्ट बोला– यह विवाद नहीं

नई दिल्ली। मशहूर कपूर परिवार की संपत्ति को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही कानूनी लड़ाई एक बार फिर सुर्खियों में है। कारोबारी संजय कपूर की निजी संपत्ति को लेकर उनकी मां रानी कपूर, पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर (अपने दो बच्चों के माध्यम से) और तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर आमने-सामने हैं। हाईकोर्ट ने इस […]

Read More
Entertainment

क्या प्रकाश राज ने बीच में छोड़ दी ‘स्पिरिट’? अफवाहों पर एक्टर ने खुद तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई

संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर यह फिल्म पहले से ही अपने इंटेंस कंटेंट और दमदार कास्ट के कारण चर्चा में है। लेकिन हाल ही में फिल्म को लेकर एक नई अफवाह ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। कहा जाने […]

Read More