शनाया कपूर ने आंखों की गुस्ताखियां का शेड्यूल पूरा किया, शेयर की BTS तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की पुत्री शनाया कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म आंखों की गुस्ताखियां का शेड्यूल पूरा कर लिया है। शनाया कपूर ने आंखों की गुस्ताखियां से पर्दे के पीछे की तस्वीरों के साथ अपने बहुप्रतीक्षित और बॉलीवुड डेब्यू की एक झलक पेश की है। यह फिल्म, रस्किन बॉन्ड की लघु कहानी द आइज़ हैव इट का रूपांतरण है, जो एक रोमांटिक ड्रामा है जिसमें शनाया के साथ विक्रांत मैसी हैं।

कहानी दो अजनबियों की है जो एक ट्रेन में मिलते हैं, एक संक्षिप्त लेकिन मार्मिक संबंध बनाते हैं – दोनों अंधे हैं लेकिन एक दूसरे के अंधेपन से अनजान हैं। संतोष सिंह निर्देशित, आँखों की गुस्ताखियाँ के अलावा, शनाया ने कई अन्य प्रोजेक्ट्स भी साइन किया है।(वार्ता)

Entertainment

आवाज़ हमेशा जिंदा रहेगी’-अमिताभ बच्चन ने आशा भोसले को दी भावुक विदाई

भारतीय संगीत जगत को गहरा आघात पहुंचाते हुए दिग्गज गायिका आशा भोसले ने 92 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से देशभर में शोक का माहौल है और फिल्म इंडस्ट्री समेत संगीत जगत के कई बड़े नाम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उनकी मधुर आवाज ने दशकों तक श्रोताओं […]

Read More
Entertainment homeslider

भावपूर्ण विदाई: आशा ताई को आख़िरी सलाम

भारतीय संगीत का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, उसमें कुछ स्वर ऐसे होंगे जो समय की सीमाओं को पार कर अमर हो चुके होंगे। उन अमर स्वरों में एक सबसे जीवंत, सबसे बहुरंगी और सबसे प्रभावशाली स्वर है, आशा भोसले। जिन्हें हम सभी स्नेह से ‘आशा ताई’ के नाम से जानते हैं। यह लेख केवल […]

Read More
Entertainment

रिश्ते में दरार या सिर्फ अफवाह? कुनिका सदानंद ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं -‘दोनों के लिए दुआ है’

आवेज दरबार और नगमा मिराजकर की जोड़ी कभी सोशल मीडिया की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक मानी जाती थी, लेकिन अब यही जोड़ी अपने कथित ब्रेकअप को लेकर खबरों में है। दोनों के बीच दूरी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे फैंस काफी हैरान हैं। इसी बीच, अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने इस […]

Read More