सिसवा में गन्ने से भरी ट्राली की चपेट में आने से बाईक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

  • पूरे क्षेत्र में शोक, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महाराजगंज  । सिसवा नगर पालिका क्षेत्र में आज सुबह एक सड़क हादसे में दो युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के बीजापार चीनी मिल के पास आज सुबह लगभग 6 बजे बाइक सवार दो युवकों की गन्ने से लदी ट्राली की चपेट में आ जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, मृतक की पहचान बीजापार निवासी 22 वर्षीय मोनू पुत्र साबिर व 25 वर्षीय शहजाद पुत्र रब्बुल के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिसवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं ट्राली को भी कब्जे में ले लिया है।  इस हादसे की जानकारी मिलते ही सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया और सांत्वना दी। इस हृदय विदारक घटना के बाद जहां एक तरफ पूरे क्षेत्र में शोक है वहीं दूसरी तरफ परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More