मानस गार्डन कॉलोनी में भी धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, हुई एक खास बात…

  • अयोध्या पर बनी कविता ने सभी का मन मोहा
  • गरिमा के गीत से उपस्थित जन हुए भावुक

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। इस साल भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ से लेकर सुदूर बसे बस्तियों तक इसकी गूंज सुनाई दी। गांव से लेकर शहरों तक, गलियों से लेकर मोहल्ले तक हर जगह ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारों की उत्साही आवाजें माहौल को गरमाती दिखीं। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ के मानस गार्डन कॉलोनी में भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। बताते चलें कि आज ही के दिन देश में संविधान लागू हुआ था। मानस कॉलोनी में गणतंत्र की धूम इसीलिए खास हुई, क्योंकि कार्यक्रम में कॉलोनी के दो न्यायाधीश बतौर मुख्य व विशिष्ट अतिथि उपस्थित शामिल हुए।

मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण के साथ हुआ। उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन और पूर्व जिला जज अमरजीत त्रिपाठी ने बतौर मुख्य अतिथि झंडारोहण किया और सभी के साथ राष्ट्र ध्वज की सलामी ली। उनके साथ शाहजहांपुर के अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी भी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इसके बाद कॉलोनी की नारी शक्तियों ने कमाल कर दिया। स्वर कोकिला लता मंगेशकर द्वारा गाया हुआ गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी’ को गरिमा सिंह ने हूबहू उन्हीं की तर्ज पर गाया। उनके गीत को सुनकर कई लोग भावुक हो उठे। उसके बाद अशोक श्रीवास्तव ने अपनी स्वरचित कविता ‘अयोध्या संवर रहा’ का पाठ किया। उसके बाद ज्योत्सना सिंह ने अपने गीत से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में श्वेता सिंह ने एक कविता ‘वो मुस्काते फूल नहीं जिनको आता है मुरझाना’ का पाठ किया। इस मौके पर कॉलोनी के निवासी और पूर्व इंसपेक्टर कुंवरजीत श्रीवास्तव ने युवाओं को आगे आने और समस्याओं से लड़ने के लिए आह्वान भी किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सोसायटी के सचिव चंचल सिंह ने किया।

मानस गार्डन में मना गणतंत्र दिवस और वहां भारी संख्या में उपस्थित हुई मातृशक्तियां…

गौरतलब है कि आज के दिन राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर झंडा फहराया जाता है और देश की सभी सेनाएं अपने सभी विंग के साथ परेड करती हैं। सैन्य बल द्वारा अपने अदम्स साहस का परिचय दिया जाता है, तो उनके द्वारा ढेर सारे करतब भी दिखाए जाते हैं। देश भर की कला संस्कृतियों को समेटने वाली झांकियां भी आज कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल होती हैं।

इस कार्यक्रम में मोहल्ले के तकरीबन सभी निवासी उपस्थित थे, जिसमें खासतौर पर डॉ. अनिरुद्ध सिंह, गोविंद पांडेय, अवनीश तिवारी, टीएन चौबे, प्रगति सिंह, रवींद्र प्रजापति, अमित मिश्र, अभिषेक सिंह ‘धीरज’, आलोक सक्सेना, रामकुमार यादव, आरके गुप्ता, डॉ हरि ओम अरन, काली प्रसाद शर्मा, ललित कुमार, बीबी सिंह, डॉ राधे श्याम सिंह और राघवेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे। वहीं नारी शक्ति में बबिता चतुर्वेदी, प्रेमा श्रीवास्तव, अनामिका सक्सेना, प्रेमा, श्रद्धा सिंह, डॉ.ज्योति,  शुभ्रता श्रीवास्तव,  गुंजन श्रीवास्तव,  मंजू त्रिवेदी, जया पांडे,  नीतू शुक्ला और प्रियम्बदा पांडेय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें

वैज्ञानिक आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक घटना है महाकुंभ

… जब सोहर की गूंज से माहौल बना खुशनुमा

गणतंत्र दिवस के मौके पर किसी का जन्म दिन हो और वो बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित हो तो माहौल सहज खुशनुमा बन जाता है। लेकिन वहां माहौल में चार चांद तब लग गया जब वहां सोहर का गान शुरू हो गया। इस गीत ने सभी के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। इसी के साथ ही गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम का समापन भी हुआ।

कार्यक्रम का संचालन करते मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी के सचिव चंचल सिंह

Central UP

भारी भरकम बजट के नाम पर BJP सरकार का भारी भरकम गुमराह करने वाला बजट: डीपी यादव

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी की भाजपा सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता डी.पी.यादव ने कहा कि भारी भरकम बजट के नाम पर भाजपा सरकार का यह बजट उत्तर प्रदेश के लोगों को भारी भरकम धोखा देने वाला और गुमराह करने वाला बजट है।उन्होंने […]

Read More
Central UP homeslider

आशियाना: दूसरी महिला से रंगरलियां मनाने का विरोध विवाहिता को पडा भारी

पति ने कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटा ए अहमद सौदागर लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को अपने दूसरी महिला से रंगरलियां मनाने का विरोध करना भारी पड गए। पति ने उसे कमरे में बंद करके बेल्ट से जमकर पीट दिया। पीडिता ने थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस केस दर्ज […]

Read More
Central UP

सेवानिवृत्त IPS अधिकारी के निधन पर पुलिस मुख्यालय में शोक सभा का आयोजन

DGP सहित पुलिस अफसरों ने दिवंगत अधिकारी को दी श्रद्धांजलि  ए अहमद सौदागर  लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार  स्थित सभागार में मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए आईपीएस अधिकारी अखिलेश मेहरोत्रा  के निधन पर शोक-सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण सहित कई पुलिस अफसरों श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय अखिलेश मेहरोत्रा बताया […]

Read More