भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के ‘पुनरोद्धार’ के लिए दोहराई प्रतिबद्धता

शाश्वत तिवारी

न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के ‘पुनरोद्धार’ की आवश्यकता पर जोर देते हुए इसके लिए किए जाने वाले तमाम प्रयासों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने यहां गुरुवार को इसके पुनरोद्धार के लिए प्रमुख कदमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। महासभा के पुनरोद्धार पर तदर्थ कार्य समूह के अंतर्गत विषयगत बहस में बोलते हुए भारतीय राजदूत ने महासभा के सभी सदस्य देशों के साथ मिलकर रचनात्मक और दूरदर्शी तरीके से काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई तथा महासभा की सार्वभौमिक और अंतर-सरकारी प्रकृति पर प्रकाश डाला।

न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर हरीश के संबोधन का एक वीडियो साझा किया है। हरीश ने अपने संबोधन में कहा भारत ने लगातार माना है कि संयुक्त राष्ट्र में महासभा की स्थिति अद्वितीय है। इसकी सार्वभौमिकता और अंतर-सरकारी प्रकृति इस सभा को वैश्विक संसद के करीब बनाती है। संप्रभु समानता और समावेशिता इस सभा की पहचान है। हम पुनः दोहराते हैं कि संयुक्त राष्ट्र के प्राथमिक नीति-निर्धारक और प्रतिनिधि अंग के रूप में इसकी स्थिति का अक्षरशः और भावनातः सम्मान करना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक मुद्दों विशेषकर चल रहे संघर्षों के बीच संयुक्त राष्ट्र की प्रभावशीलता महासभा के पुनरोद्धार पर निर्भर करेगी। हरीश ने कहा हम ऐसे समय में रह रहे हैं, जब दुनिया के विभिन्न हिस्से संघर्ष और हिंसा से ग्रस्त हैं। वैश्विक मुद्दों के संबंध में संयुक्त राष्ट्र पर काम करने का बोझ काफी अधिक है। बहुपक्षवाद की प्रभावशीलता संयुक्त राष्ट्र की इन अपेक्षाओं को पूरा करने की क्षमता से परिभाषित होगी।

homeslider International

Supreme Court of the United States का बड़ा फैसला: डोनाल्ड ट्रम्प को झटका

अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विभिन्न देशों पर लगाए गए व्यापक टैरिफ को अवैध करार देते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा कि इन शुल्कों को लागू करने की प्रक्रिया कानूनी मानकों पर खरी नहीं उतरती। इस निर्णय के बाद अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर असर पड़ा है और भारत […]

Read More
homeslider International

भारत के सहयोग से म्यांमार के नाविकों को मिलेगी सिम्युलेटर बेस्ड ट्रेनिंग

शाश्वत तिवारी नेपीडॉ। भारत के वित्तीय सहयोग से म्यांमार में एक दो मंजिला ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास हुआ है, जिसमें देश के नाविकों (सीफेयरर्स) के लिए सिम्युलेटर बेस्ड ट्रेनिंग, असेसमेंट और एग्जाम से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाएं आसानी से हो सकेंगी। म्यांमार में भारतीय राजदूत अभय ठाकुर ने स्थानीय नेताओं और अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित […]

Read More
homeslider International

भारत के ‘अंग फिटमेंट केंद्र’ से मलावी के दिव्यांगों को मिलेगा नया जीवन

शाश्वत तिवारी लिलोंग्वे। भारत ने आर्थिक तौर पर कमजोर अफ्रीकी देश मलावी में स्थायी ‘कृत्रिम अंग फिटमेंट केंद्र’ की स्थापना के लिए मलावी गणराज्य सरकार को 1,000 कृत्रिम अंग सौंपे। यह पहल ‘ग्लोबल साउथ’ के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता के साथ ही भारत-मलावी के बीच सुदृढ़ द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाती है। दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी […]

Read More