H-1B वीज़ा पर सख्ती के संकेत: जेडी वेंस का बयान, अप्रत्यक्ष तौर पर पत्नी उषा को दी नसीहत

Untitled 1 copy 21

वाशिंगटन। अमेरिका के उपराष्ट्रपति JD Vance ने H-1B वीज़ा को लेकर सख्त रुख के संकेत दिए हैं। अपने हालिया बयान में उन्होंने प्रवासियों को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि जो लोग दूसरे देशों से अमेरिका आए हैं, उन्हें सबसे पहले अमेरिका के हित में सोचना चाहिए, न कि अपने मूल देश के बारे में। वेंस के इस बयान को उनकी पत्नी Usha Vance से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि इससे पहले भी वह कई बार सार्वजनिक रूप से उन्हें “अमेरिका के प्रति प्रतिबद्धता” को लेकर सलाह दे चुके हैं। हालांकि इस बार उन्होंने सीधे नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान के संकेत निजी संदर्भों की ओर इशारा करते नजर आए।

वेंस ने अपने संबोधन में पहले अपने ससुराल पक्ष की सराहना की और कहा कि कुछ प्रवासी परिवारों ने अमेरिका को समृद्ध बनाने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा, “एक तरफ H-1B सिस्टम में काफी फ्रॉड है, लेकिन दूसरी ओर ऐसे लोग भी हैं जैसे मेरे ससुराल वाले जिन्होंने देश को मजबूत किया है। इसके बाद उन्होंने जोड़ा कि ऐसे लोगों का कर्तव्य है कि वे खुद को पूरी तरह अमेरिकी मानकर देशहित में सोचें।

H-1B वीज़ा में फ्रॉड पर कड़ा रुख

JD Vance ने H-1B वीज़ा सिस्टम में हो रहे कथित घोटालों पर भी सख्ती दिखाते हुए कहा कि किसी भी तरह का धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई टैक्सपेयर्स के साथ फ्रॉड करता है, तो उसे जेल जाना चाहिए और जो उसकी मदद कर रहा है, उसे भी सजा मिलनी चाहिए। वेंस का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका में इमिग्रेशन और वीज़ा नीतियों पर बहस तेज हो रही है। उनके बयान को एक तरफ सख्त नीति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर यह निजी और राजनीतिक संदेशों का मिश्रण भी माना जा रहा है।

Spread the love

New Delhi
homeslider National Politics

अमित शाह का 2029 पर भरोसा, बीजेपी की रणनीति के पाँच बड़े पहलू

New Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2029 के लोकसभा चुनाव में NDA की जीत को लेकर भरोसा जताते हुए एक बार फिर बीजेपी की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक ताकत का जिक्र किया है। उनके बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के […]

Spread the love
Read More
Moscow
International

पुतिन-ट्रंप वार्ता पर रयाबकोव का बड़ा बयान, तनाव बढ़ाने वालों को हुआ आश्चर्य

Moscow: रूस और अमेरिका के बीच उच्चस्तरीय बातचीत को लेकर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में चर्चा तेज हो गई है। रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत के नतीजों ने उन लोगों को हैरान कर […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Bihar homeslider National

मोदी ने वैशाली नाव हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो लाख की सहायता

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली जिले में नाव पलटने की घटना में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, हादसे में घायल […]

Spread the love
Read More