महराजगंज जिले में पशु तस्करों की हुई पुलिस से मुठभेड़, पुलिस की गोली से एक घायल दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज । मंगलवार को देर रात भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल-महराजगंज मार्ग एनएच 730 पर भैंसा नहर पुल के पास पांच थानो की पुलिस ने घेराबंदी कर दो पशु तस्कर को गिरफ्तार किया जिसमें एक के पैर में गोली लगी हैं और दूसरे आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान तस्करों की ओर से फायरिंग हुई इसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल पशु तस्कर को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। मुखबिर से कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि महराजगंज – गोरखपुर रोड पर पशु लदी पिकअप तेज रफ्तार से जा रही है। रास्ते में पुलिस कर्मियों ने रोकने का इशारा किया लेकिन चालक ने पिकअप नहीं रोका।

इस सूचना के बाद भिटौली थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्र, श्यामदेउरवा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह, पनियरा थाना प्रभारी निर्भय सिंह, कोठीभार इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह और घुघली थानाध्यक्ष कुमार गौरव सिंह परतावल चौकी प्रभारी मनीष पटेल, हेड कांस्टेबल संजीव श्रीवास्तव, सोनू यादव, विद्यासागर समेत तमाम पुलिस कर्मी भैंसा पुल के पास घेराबंदी कर पशु तस्करों का इंतजार करने लगे। थोड़ी देर में पिकअप आती दिखी। पुलिस कर्मियों ने पिकअप को रोकने का इशारा किया। जिसके बाद तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। जिसके बाद दो पशु तस्कर पकड़े गए।

पिकअप से चार गोवंशीय पशु बरामद किए गए हैं। घायल पशु तस्कर अशफाक पुत्र लियाकत को इलाज के लिए परतावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। पूछताछ में गोली लगने वाले आरोपित ने अपना नाम अशफाक पुत्र लियाकत निवासी खलवा पट्टी थाना धनहा जिला पश्चिम चंपारण बिहार बताया व दूसरे आरोपी ड्राइवर की पहचान भिटौली थाना क्षेत्र के डेरवा निवासी समीर पुत्र जीत मोहम्मद के रूप में हुई है।

Uttar Pradesh

नवज्योति स्कॉलर एकेडमी में वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न, अतिथियों का हुआ सम्मान

सोनौली\महराजगंज। नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 12 घनश्याम नगर स्थित नवज्योति स्कॉलर एकेडमी स्कूल में वार्षिक समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ऋषि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया तथा नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का […]

Read More
Business homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

LPG Price Today: लखनऊ से पटना तक जानें अपने शहर का घरेलू गैस सिलेंडर रेट, PNG कनेक्शन पर केंद्र का जोर

नई दिल्ली/लखनऊ। आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में विभिन्न शहरों में हल्की भिन्नता देखी जा रही है। मार्च महीने में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अप्रैल की शुरुआत में कुछ स्थिरता आई है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में आज का दाम Citywise LPG Price Today (घरेलू सिलेंडर रेट्स) शहर      […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

गाजियाबाद में लव मैरिज का खौफनाक अंत: पत्नी ने पति की हत्या कर बच्चे हुए बेसहारा

दंपति के दो बच्चे अब बेसहारा, आरोपी पत्नी गिरफ्तार गाजियाबाद। दिल्ली के पास गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के शंकर विहार कॉलोनी में एक भयानक घटना सामने आई है। 11 साल पहले धर्म की दीवार तोड़कर प्रेम विवाह करने वाले दंपति का रिश्ता घरेलू विवाद में खौफनाक अंत तक पहुंच गया। पत्नी ने अपने पति […]

Read More