भारतीय महिला टीम ने अंडर-19 टी-20 विश्वकप में वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया

क्वालालंपुर। पारूनिका सिसोदिया तीन विकेट, आयुषी शुक्ला और वीजे जोशिता (दो-दो) विकेट की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद सनिका चलके (नाबाद 18) और जी कामिलीनी (नाबाद16) शानदार पारियों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने रविवार को अंडर-19 टी-20 विश्वकप में वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हरा दिया हैं।

आज यहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे नहीं टिक सकी। भारतीय गेंदबाजों ने महज 13.2 ओवर में वेस्टइंडीज की टीम को 44 के स्कोर पर समेट दिया । वेस्टइंडीज की ओर से असाबी कॉलेंडर (12) और केनिका कसार (15) के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका।

भारत की ओर से तेज गेंदबाज वीजे जोशिता ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके जबकि बाएं हाथ की स्पिन जोड़ी आयुषी शुक्ला और पारुनिका सिसोदिया ने लगातार दो ओवर के अंतराल पर दो विकेट झटकर 5.1 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 17 पर चार विकेट कर दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ियों को रनआउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने जी तृषा (चार) का विकेट गवांने के बाद जी कमालिनी नाबाद 16 और सनिका चलके( नाबाद 16) ने मिलकर पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर 47 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। वेस्टइंडीज की ओर से जी क्लैसटन को एकमात्र विकेट मिला। (वार्ता)

Sports

CSK को बड़ा झटका, एमएस धोनी IPL 2026 के शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए एक बड़ी चिंता की खबर सामने आई है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उनके पूर्व कप्तान और टीम के स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी चोट के कारण IPL 2026 के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव (Calf Muscle Strain) […]

Read More
Sports

पाकिस्तानी खिलाड़ी नसीम शाह के विवादित पोस्ट पर PCB ने थमाया नोटिस, जानें पूरा मामला

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 11वें सीजन के शुरुआती मुकाबले से ही विवादों का सामना कर रहा है। 26 मार्च से शुरू हुए सीजन में पीसीबी (Pakistan Cricket Board) ने पहले ही मुकाबलों को केवल दो स्टेडियम तक सीमित कर दिया और स्टेडियम में फैंस की एंट्री को भी प्रतिबंधित कर दिया। सीजन के […]

Read More
Sports

बुमराह की वापसी से मुंबई को राहत, लेकिन जैक्स-सैंटनर की गैरमौजूदगी बनी चिंता

IPL 2026 के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस के कैंप से मिली खबरों ने टीम के माहौल को मिलाजुला बना दिया है। एक तरफ टीम को अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी से बड़ी राहत मिली है, तो वहीं दूसरी तरफ दो अहम विदेशी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा […]

Read More