दोहरे हत्याकांड का खुलासा: प्रेमी ही निकला मां-बेटी का कातिल

  • घटना में इस्तेमाल आला कत्ल के साथ हत्यारोपी गिरफ्तार
  • मलिहाबाद क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र स्थित इशापुर गांव निवासी प्रकाश कन्नौजिया की पत्नी गीता व उसकी बेटी का कत्ल किसी पेशेवर अपराधी नहीं, उसी गांव का रहने वाला विकास कन्नौजिया ने ही किया था। पुलिस ने शनिवार को दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर विकास को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसका गीता से लॉक डाउन से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और उस पर मोटी रकम न्योछावर करने के अलावा जेवरात भी दिया था, लेकिन वह कुछ दिनों से दूरियां बनानी शुरू कर दी थी जिससे नाराज होकर वारदात को अंजाम देने की बात बताया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल आला कत्ल के अलावा गहने बरामद किया है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

मलिहाबाद क्षेत्र स्थित इशापुर गांव निवासी प्रकाश कन्नौजिया की 28 वर्षीय पत्नी गीता आठ वर्षीय बेटी दीपिका के साथ रोज की 15 जनवरी 2025 की रात सो रही थी कि देर रात मां-बेटी की गला काट कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गीता के पिता सिद्धनाथ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि इस हत्याकांड में स्थानीय पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच को लगाया गया था और साथ ही कमरे से मिले मृतका के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई गई तो पता चला कि इस नंबर सबसे अधिक बात इशापुर गांव निवासी विकास कन्नौजिया से हुई है। उन्होंने बताया कि जानकारी होते ही विकास को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह अपना जुर्म इकबाल करते हुए कहा कि उसका और गीता के बीच लॉक डाउन से मित्रता चल रही थी जो धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती गई।

,,, कुछ दिनों से बात नहीं की तो लेली मां-बेटी की जान,,,

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार हत्यारोपी विकास कन्नौजिया ने कहा कि गीता के ऊपर मोटी रकम न्योछावर करने के अलावा गहने भी खरीद कर दिया, लेकिन कुछ दिनों से वह दूरियां बनानी शुरू कर दी थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पहले एक कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था कि इसी दौरान विकास कन्नौजिया कुवैत चला गया था। डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में विकास ने बताया कि गीता के कहने पर ही वह कुवैत से आया तो गीता बात करने से इन्कार कर दिया।

आरोपी ने बताया कि वह 15 जनवरी की रात बिजली खंभे के सहारे गीता के मकान में दाखिल हुआ। खटपट की आवाज सुनकर गीता ने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि उसके सामने खूनी विकास कन्नौजिया खड़ा है। बताया गया कि विकास ने गीता से सवाल किया तो वह बात करने से इन्कार कर दी। पुलिस के मुताबिक इसी से नाराज होकर विकास ने घर में रखे चाकू से वार गीता को मौत की नींद सुलाने के बाद पास में सो रही मासूम दीपिका को भी मौत के घाट उतारने के बाद मौके से भाग निकला। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More