नौतनवां ब्लाक के दौरे पर रहे केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बृहस्पतिवार को समर्थकों के साथ नौतनवां क्षेत्र में दौरे पर रहे। श्री चौधरी सबसे पहले वह सीहाभार निवासी कैंसर से पीड़ित पुराने कार्यकर्ता रामानंद चौहान के आवास पहुंचकर उन्होंने उनका कुशल छेम जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। तत्पश्चात वह ग्राम देवघट्टी में अमित वर्मा, नौडिहवा में भाजपा कार्यकर्ता अवधेश सिंह तथा हरलालगढ़ में पूर्व जिलापंचायत सदस्य प्रदीप पाण्डेय की बड़ी माता के निधन की सूचना पर परिजनों से मिलकर शोकं संवेदना व्यक्त किए तथा सोनौली, में कार्यकर्ताओं से मिले और हरदी डाली आदि जगहों पर कार्यकर्ताओं से मिलते हुए माता बनैलिया मंदिर पहुंच कर दर्शन-पूजन किए।

वहां से पुराने भाजपा कार्यकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर गायत्री, शक्तिपीठ और पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रहलाद प्रसाद के आवास पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किए। इस दौरान उनके साथ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समीर त्रिपाठी, हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय,भाजपा नेता लालचंद चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल, उमेश जायसवाल विजेंद्र श्रीवास्तव, बबलू सिंह, प्रेम सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More