श्रीलंका में धूमधाम से मनाया पोंगल

शाश्वत तिवारी

जाफना। श्रीलंका के जाफना स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने पोंगल पर्व धूमधाम से मनाया। उत्सव की शुरुआत कायट्स गांव में हुई, जहां महावाणिज्य दूतावास ने स्थानीय निवासियों को 50 ‘पोंगल किट’ वितरित किए। भारत के महावाणिज्य राजदूत साई मुरली ने भारत एवं श्रीलंका के बीच संबंधों को मजबूत करने में इस त्योहार के गहन सांस्कृतिक महत्व एवं भूमिका पर प्रकाश डाला।

महावाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा जाफना स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कायट्स में हार्दिक भाव के साथ पोंगल मनाया और 50 पोंगल किट वितरित किए। पोस्ट में आगे कहा गया महावाणिज्य राजदूत साई मुरली ने त्योहार के समृद्ध सांस्कृतिक महत्व और श्रीलंका के साथ भारत की स्थायी मित्रता को रेखांकित करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
ऐतिहासिक सेल्वा सन्निधि मुरुगन कोविल स्थित थोंडाइमानारू गांव में भी भव्य उत्सव देखने को मिला। एक अन्य एक्स पोस्ट में महावाणिज्य दूतावास ने कहा पोंगल उपहारों ने जाफना में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा सेल्वा सन्निथि मुरुगन कोविल में मनाए गए पोंगल उत्सव के रूप में थोंडाइमानारू में मुस्कान ला दी।’’ इस कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पोंगल किट भी वितरित किए गए, जिसके बाद जरूरतमंद परिवारों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

इसके अलावा भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कलईमगल फ्री एजुकेशन सोसाइटी में छात्रों को 73 स्कूल बैग और लर्निंग किट प्रदान करके शिक्षा पहल का भी समर्थन किया। यह कदम राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के दृष्टिकोण का सम्मान करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा था। इन समारोहों के माध्यम से, महावाणिज्य दूतावास ने स्थानीय समुदायों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरते हुए भारत और श्रीलंका के बीच सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों की पुष्टि की।

Analysis International Politics

महिला आरक्षण को लेकर मायावती का विरोधियों तीखा प्रहार

महिला आरक्षण अधिनियम के लागू होने के बाद देश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई सीटें आरक्षित करने वाले इस कानून ने सभी दलों को अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने को मजबूर कर दिया है। इसी सिलसिले में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती […]

Read More
homeslider International

ईरान का U-TURN स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज फिर किया बंद, ट्रंप के बयान के बाद बढ़ा तनाव

एक समय देश में सोशल मीडिया ने मचा दिया था कोहराम, लोगों ने घरों में स्टोर करना शुरू कर दिया था गैस किसानों के माथे पर उभर आईं थीं परेशानी की लकीरें, डर था कहीं डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े तो खत्म हो जाएगी खेती         अंशिका यादव        नया लुक […]

Read More
homeslider International

मिस्ट्री या साजिश? अमेरिका में पाँच वैज्ञानिक लापता, छह की मौत से मचा हड़कंप!

अमेरिका में यूएफओ (UFO) और उन्नत शोध से जुड़े वैज्ञानिकों की लगातार हो रही मौतों और गुमशुदगी ने बड़ा रहस्य खड़ा कर दिया है। अब तक पांच वैज्ञानिक लापता बताए जा रहे हैं, जबकि छह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। हाल ही में एक और वैज्ञानिक की रहस्यमयी मौत के बाद यह […]

Read More