नौतनवां में भव्य खिचड़ी सहभोज का हुआ आयोजन

  • मकर संक्रांति पर्व आपसी भाईचारा और एकता का देता है संदेश : बृजेश मणि त्रिपाठी 
  • सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है खिचड़ी का महा पर्व : राकेश कुमार 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज नौतनवां नगर के अटल चौक एवं गांधी चौक पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी द्वारा भव्य खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने की, जिसमें नौतनवां विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया और नगर पालिका के सभी वार्डों के सभासदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सैकड़ों लोगों ने इस आयोजन में भाग लेकर खिचड़ी सहभोज का आनंद लिया। साथ ही, प्रसाद स्वरूप खिचड़ी का वितरण कर एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा, “मकर संक्रांति का पर्व हमें आपसी भाईचारे और एकजुटता की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। यह आयोजन हमारी परंपराओं और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है खिचड़ी सहभोज में मुख्य रूप से सभासद धर्मात्मा जायसवाल,सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल,संजय पाठक,राहुल दूबे,अभय कुमार,विशाल जायसवाल, अशोक रौनियार एवं मनीष शुक्ला, प्रमोद पाठक व अन्य लोगों ने सहभाग किया।

homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

अयोध्या में श्रद्धालुओं को मिलेगा नया अनुभव, 17 मिनट में दिखेगी हनुमान की गाथा, 7डी गैलरी बनकर तैयार

नया लुक डेस्क रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं को अब एक नया और अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव मिलने जा रहा है। यहां तैयार की गई अत्याधुनिक 7डी गैलरी में महज 17 मिनट में भक्तों को पवनपुत्र हनुमान की वीरता, भक्ति और पराक्रम की संपूर्ण गाथा देखने को मिलेगी। इस आधुनिक गैलरी में एक बार में करीब 30 […]

Read More
Politics Purvanchal

नौतनवां में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

शासन द्वारा नामित सभी सभासद नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं – ऋषि त्रिपाठी विधायक उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। नगर पालिका परिषद नौतनवां में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बड़े ही भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पांच नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता […]

Read More
International Politics Purvanchal

देश में राजस्व बढ़ाने के तस्करी पर लगे कड़ाई से अंकुश- मधु अर्याल

तस्करी पर रोक लगाना नेपाल के एजेंडे में शामिल उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एक प्रमुख मुद्दा रहा है। इस कारण नेपाल को आर्थिक चोट लगती है। इस बार नेपाल में नई सरकार का गठन हुआ है, जिसने अपने 100 दिन का रोड मेप तैयार कर लिया है। इसमें तस्करी रोकना मुख्य […]

Read More