‘साहिबा’ को मिले प्यार और प्रतिक्रिया से अभिभूत हूं: स्टेबिन बेन

मुंबई। गायक स्टेबिन बेन का कहना है कि वह रोमांटिक ट्रैक ‘साहिबा’ को मिल प्यार और प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं। रोमांटिक ट्रैक ‘साहिबा’ ने रिलीज़ होने के बाद से ही पूरे देश में ट्रेंड किया। सोशल मीडिया से लेकर प्लेलिस्ट तक, यह गाना दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है और इसके पीछे जिस शख्स ने अहम भूमिका निभाई है, वह हैं स्टेबिन बेन। उनकी मधुर आवाज़ ने लाखों लोगों के दिलों को छू लिया है और यह गाना साल की बड़ी सफलता के रूप में उभरा है।

स्टेबिन बेन ने अपने मखमली आवाज़ और दिल को छू लेने वाले सिंगिंग से भारतीय संगीत जगत में अपने लिए एक अलग पहचान बनाई है। ‘थोड़ा थोड़ा प्यार हुआ, बारिश बन जाना और साहिबा’ जैसे चार्ट-टॉपिंग हिट देने में स्टेबिन बेन की निरंतरता ने इंडस्ट्री में सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली आवाज़ों में से एक के रूप में उनकी जगह पक्की कर दी है।

स्टेबिन ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुये कहा, मैं ‘साहिबा’ को मिले प्यार और प्रतिक्रिया से अभिभूत हूं। मेरे गाने को लाखों दिलों में गूंजते हुए देखना एक अवास्तविक एहसास है। मैं इसका हिस्सा बनने के अवसर के लिए आभारी हूं। प्रोजेक्ट और प्रशंसकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद, मैं दिल छूने वाला संगीत बनाना जारी रखने के लिए आभारी और उत्साहित हूं। (वार्ता)

Entertainment homeslider

कौन हैं अंजुम खान? क्रिकेटर शिवम दुबे की पत्नी, एक्टिंग की दुनिया से है खास पहचान

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर Shivam Dube मैदान पर अपनी दमदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रहती है। खासकर उनकी पत्नी Anjum Khan इन दिनों सोशल मीडिया और क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनकी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज ने […]

Read More
Entertainment homeslider

19 साल बाद भारत आ रहीं शकीरा, मुंबई में बढ़ाई गई एक और कॉन्सर्ट की तारीख

म्यूजिक प्रेमियों के लिए अप्रैल का महीना बेहद खास होने वाला है। अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार Shakira लगभग 19 साल बाद भारत में लाइव परफॉर्म करने जा रही हैं। उनके इंडिया टूर की घोषणा के बाद से ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कॉन्सर्ट के टिकटों की मांग इतनी तेजी से […]

Read More
Bihar Entertainment homeslider Raj Sabha Ran

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को झटका, नहीं मिला BJP से राज्यसभा टिकट

नया लुक ब्यूरो पटना। बिहार से राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा का टिकट दिया, जबकि लंबे समय से चल रही अटकलो को विराम देते हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम […]

Read More