व्यापार मंडल से गरम कपड़े पाकर खिले बंदियों के चेहरे

  • शाहजहांपुर जेल अधीक्षक की सराहनीय पहल
  • बंदियों को कंबल, स्वेटर, जैकेट, महिलाओं को मिली शाल

लखनऊ। शाहजहांपुर जेल में कड़ाके की ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से गरीब एवं जरूरतमंद बंदियों को कंबल, स्वेटर, जैकेट ,लेडीज शाल एवं बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के आग्रह पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा तत्काल कर दिया गया। उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जेल में किसी व्यक्ति के बंद हो जाने के बाद उसके परिवार की हालत खराब हो जाती है। कमाने वाले हाथ जेल में और परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ता है।

उस हालत में जेल में बंद व्यक्ति को अपनी ज़रूरतें पूरी करने के लिए कोई सहारा नहीं दिखता है, ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण ने सूक्ष्म अनुरोध को स्वीकार कर मदद का हाथ बढ़ाया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के द्वारा बंदियों के कल्याण व सुधार हेतु कार्य किया जा रहा है। अन्यथा जेल में कोई मदद के लिए कम ही आता है किन्तु मिजाजी लाल के द्वारा सामाजिक संगठनों, व्यापारियों व सामाजिक कार्यकर्ता आदि से लगातार संपर्क बनाकर बंदियों के कल्याणार्थ लगातार काम किए जा रहे हैं। इनके अनुरोध को कोई ठुकरा नहीं पाता है।


इस अवसर पर डेढ़ सौ बंदियों को कंबल, 30 बंदियों को स्वेटर एवं जैकेट , 25 महिला बंदियों को गर्म शाल एवं सभी बच्चों को गर्म सूट भेंट किए गए। इस मौके पर व्यापार मंडल के कुलदीप सिंह दुआ, नाजिम खान, नीरज गुप्ता, राज नारायण गुप्ता, मुकेश गुप्ता, विनीत गुप्ता, मोहम्मद रफी, रोहित अग्रवाल एवं कमाल फ़हीम उपस्थित रहे।

Analysis homeslider Raj Dharm UP

योगी के बजट से 2027 की बिसात, आंकड़ों के सहारे सियासी दांव

उत्तर प्रदेश सरकार का 2026-27 का बजट केवल अगले वित्त वर्ष की आय-व्यय योजना नहीं है, बल्कि इसे 2027 के विधानसभा चुनाव की सबसे ठोस राजनीतिक पटकथा के रूप में देखा जा रहा है। 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये के इस बजट के जरिए सरकार ने यह साफ संकेत दिया है कि वह […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

आरके विंटर कप 2026 का भव्य समापन, आरके क्रिकेट ट्रेनिंग बनी विजेता

लखनऊ में खेल प्रेमियों के लिए यादगार रहा फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश। लखनऊ में आयोजित आरके विंटर कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी दिन मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। युवा खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मुरादाबाद जेल में अधीक्षक की लूटने पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

शासन व्यस्त, जेल अधीक्षक लूट में मस्त, बंदी त्रस्त मनचाही बैरेक में जाने के बंदियों से वसूली जा रही मोटी रकम मुफ्त में लगने वाली मुलाकात पर्ची के लिए वसूले जा रहे 10 रुपए प्रति मुलाकाती नया लुक संवाददाता लखनऊ। मुख्यालय व्यस्त, जेल अधीक्षक मस्त, बंदी त्रस्त…यह हाल प्रदेश की मुरादाबाद जेल का है। मुरादाबाद […]

Read More