राष्ट्रीय युवा दिवस पर फरेंदा में निकाली गई आकर्षक शोभायात्रा

  • सरस्वती शिशु मंदिर की बहनों का प्रदर्शन रहा आकर्षण का केंद्र

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेका नन्द  की जन्म जयंती आज फरेंदा में धूमधाम से मनाई गई। इस पावन अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, एकल अभियान के  द्वारा पारंपरिक परिधान एकल अभियान की बहनों का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केेन्द्र रहा। शोभायात्रा का उद्घाटन मुख्यअतिथि रहे फरेन्दा के पूर्व विधायक चौधरी शिवेद्र सिंह , सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्या प्रद्दुम्न मिश्रा ,राम शरण गुप्ता , परमात्मा अग्रहरी ,अभियान प्रमुख चंद्र भान ,अंजुला अग्रहरी , अमरीश राव लल्लन संघ के नगर प्रचारक आकाश ,भारत भाई ,विजय यादव गंदे पहलवान ,आदि ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

इसी कड़ी में मुख्य अतिथि रहे पूर्व विधायक चौधरी शिवेद्र सिंह ने कहा की स्वामी विवेकानन्द भारत के युवाओं को गौरवशाली अतीत और भव्य भविष्य की मजबूत कड़ी के रूप में देखते थे। विवेकानन्द जी कहते थे कि सारी शक्ति तुम्हारे भीतर है, उस शक्ति का आह्वान करो। आपको विश्वास होना चाहिए कि आप सब कुछ कर सकते हैं। स्वयं पर यह विश्वास और असंभव को संभव में बदलना आज भी देश के युवाओं के लिए प्रासंगिक है और मुझे खुशी है कि भारत का युवा इस बात को भली-भांति समझता है।

आत्म-विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है देश का युवा

सेठ पूरनमल जैपुरिया जुनियर हाई स्कूल से शुरू होकर शोभायात्रा मुख्य बाजार, महराजगंज रोड से भ्रमण कर वापस विष्णु मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल बैंड ने भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मधुर भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर जिला प्रतिनिधि दिलीप सहानी, घनश्याम गुप्ता, रामनारायण शुक्ला ,भारत भाई ,शिवम जायसवाल, सोनू कन्नौजिया, महेद्र यादव, शैलेश कन्नौजिया, अभिषेक ठाकुर, दुर्गेश चौधरी, राममिलन पासवान, विक्रांत अग्रहरि, अनुराग मणि त्रिपाठी, करुणेश उपाध्याय, रमाशंकर मौर्य,रामदयाल सिंह ,सुजीत कन्नौजिया, मंगेश ,राधेश्याम ,स्काउट गाइड सहित काफी संख्या में महिला श्रद्धालु व युवा भी उपस्थित रहे।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More