वरुण चक्रवर्ती वनडे डेब्यू के लिए तैयार! चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दमदार प्रदर्शन से मचाई धूम

लखनऊ। टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती जल्द ही वनडे में डेब्यू कर सकते हैं। अगले महीने होने वाली 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से पहले वरुण को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में मौका मिलने की प्रबल संभावना है। BCCI 11 जनवरी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान करेगा, और कयास लगाए जा रहे हैं कि वनडे में वरुण को मौका मिल सकता है।

वरुण ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। तमिलनाडु के लिए खेलते हुए उन्होंने राजस्थान के खिलाफ प्री क्वार्टर फाइनल में नौ ओवर में 52 रन देकर पॉच विकेट झटके। इस टूर्नामेंट में वरुण छह मैचों में 18 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं।

आईपीएल और T20 इंटरनेशनल में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले वरुण अब वनडे में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज की टीम ही चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। अगर वरुण को मौका मिलता है, तो यह भारतीय स्पिन डिपार्टमेंट को और मजबूत बना सकता है। (BNE)

homeslider Sports

सेमीफाइनल से पहले आस्था का सहारा: क्या अभिषेक-ईशान दिलाएंगे फाइनल का टिकट? 

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने आस्था का सहारा लिया। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मार्च को होने वाले बड़े मुकाबले से पहले टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। उनके साथ ऑलराउंडर Axar Patel भी मौजूद रहे। टीम […]

Read More
homeslider Sports

IND vs ENG Semi Final: क्या बारिश बनेगी रोमांच में खलल? जानिए मुंबई के मौसम का हाल

मुंबई: क्रिकेट प्रेमियों की नजरें आज भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले बड़े मुकाबले पर टिकी हैं। 5 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक Wankhede Stadium में टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से होगा। इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल […]

Read More
homeslider Sports

ICC का बड़ा ऐलान, सेमीफाइनल में ये संभालेंगे जिम्मेदारी

 T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए अंपायर और मैच रेफरी के नामों की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और खिताब से सिर्फ दो कदम दूर खड़ी चार टीमों के बीच मुकाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को Eden Gardens, […]

Read More