हे भगवान! अपने ही अधीनस्थ से दुष्कर्म का प्रयास, अब इस जेलर को किस जेल भेजेगा कानून

  • अपने ही अधीनस्थ से दुष्कर्म का प्रयास बागपत जेल की घटना, डिप्टी ने मढ़ा आरोप
  • मातहतों को भी नहीं बख्श रहे बेलगाम जेल अफसर
  • अभद्रता करने वाले जेलर को मुख्यालय से किया अटैच
  • जांच के लिए मुख्यालय से बागपत जेल भेजी गई महिला अधिकारी

लखनऊ। कारागार विभाग में जेल अधिकारी इस कदर बेलगाम हो गए है कि वह अपने मातहत महिला अधिकारियों तक को नहीं बख्श रहे है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। बागपत जेल में जेलर ने एक महिला अधिकारी से इस कदर छेड़छाड़ एवं अभद्रता की, कि मामला प्रमुख सचिव से लेकर आईजी जेल तक पहुंच गया। हरकत में आए आईजी जेल ने आनन फानन में आरोपी जेलर को बागपत जेल से हटाकर कारागार मुख्यालय से अटैच कर दिया है। मामले की जांच के लिए मुख्यालय से महिला अधिकारी को बागपत भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक बागपत जिला जेल के अधीक्षक 31 दिसंबर को सेवानिवृत हो गए। जेल का प्रभार जेलर जितेंद्र कश्यप के हाथों में था। सूत्रों के मुताबिक नए वर्ष के मौके पर जेलर एक महिला डिप्टी जेलर समेत अन्य अधिकारियों के साथ महिला बैरेक पहुंचे। कार्यक्रम निपटाने के बाद जेलर समेत अन्य अधिकारी कार्यालय में बैठ गए। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान जेलर ने महिला डिप्टी जेलर को अपने कार्यालय में बुलाया। कार्यालय का दरवाजा बंद कर उन्होंने महिला अधिकारी से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। महिला अधिकारी के विरोध करने पर अभद्रता करने के साथ- साथ जमकर पिटाई भी की। बचने के लिए वह बॉथरूम में घुस कर बंद हो गई। थोड़े समय बाद जैसे ही वह बाहर निकली उसे फिर से पकड़ लिया गया।

सूत्रों का कहना है कि महिला अधिकारी किसी तरह से अपने को बचाकर निकली और जेल गेट से फोन करके अपने पति को बुलाया और इसकी शिकायत विभाग के आईजी समेत अन्य अधिकारियों से की है। शिकायत पर आईजी जेल पीवी रामाशास्त्री ने बागपत जेल के जेलर जितेंद्र कश्यप को मुख्यालय से अटैच कर दिया। बरेली के जेलर शैलेश सिंह को बागपत जेल भेजा गया है। इस बाबत जब कारागार मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया तो अधिकारियों के फोन ही नहीं उठे।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More