शनिवार के दिन इन दो राशियों को मिल रहा है धन का लाभ जाने बाकी राशियों का हाल

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता

मेष : आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशील बनेंगे। खान-पान की बुरी आदतों पर कंट्रोल करें। आज के दिन शारीरिक सुख अच्छा रहेगा। अपनी कोशिशों को सही दिशा दें। पेशेवर मोर्चे पर नए प्रयोग करने में उपयुक्त संसाधन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं।

वृषभ : आज किस्मत के भरोसे बिल्कुल न रहें। ये दिन सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। प्रेम-प्रसंग के मोर्चे पर सबकुछ संतोषजनक बना रहेगा। कोई नजदीकी कहीं घूमने जाने के लिए कह सकता है। जो लोग उपयुक्त आवास की खोज में लगे हैं उनकी बात बन सकती है।

मिथुन : आज के दिन परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास घातक साबित हो सकता है। अगर किसी से प्यार का इजहार करना है तो सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। आर्थिक लाभ भी होगा।

कर्क : आज आप अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ, जिनसे आपके सपने हकीकत का रूप ले सकते हैं। क्रोध में किसी के साथ उग्र चर्चा न हो जाए इसका ध्यान रखें। किसी के साथ जरूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के बीच क्या है अंतर, क्या इन दोनों में कोई संबंध भी है?

सिंह : आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, सफलता प्राप्त होगी। एक ही दिशा में की गई मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। आज आपको विविध क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके किसी महत्वपूर्ण विचार या योजना को मान्यता मिलेगी।

कन्या : आज आपको घरेलू परेशानियाँ आपको तनाव दे सकती हैं। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। सामाजिक समारोह में शामिल होने में आपको मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि परिस्थिति आपके वश से बाहर होने की संभावना है। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा।

तुला : आज आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। भाई-बंधुओं के साथ प्रेम-बढ़ेगा। कार्य सफलता से आपका उत्साह बढ़ेगा। मित्र आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। कार्यस्थल पर आपको मुश्किल काम का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक : आज प्रात:काल के समय आपका मन क्रोधित रहेगा। व्यर्थ धन का व्यय होगा। यदि कोई गुमराह हो रहा है, तो आप उस पर नजर रख सकते हैं लेकिन ऐसा आपको छुपकर करना होगा। लम्बी यात्रा के लिहाज़ से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफी फायदेमंद रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी।

ये भी पढ़ें

ईशान कोण दिशा में भूलकर भी न बनाएं शयनकक्ष, बढ़ सकते हैं पति-पत्नी के झगड़े

धनु : बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से सामर्थ मिलेगा। व्यापार अ’छा लाभ देगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। कृषि ठीक-ठीक रहेगी व लाभ मिलेगा। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार से मनमुटाव की स्थिति रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मकर : आज शारीरिक और मानसिक आरोग्य अ’छा रहेगा। धन लाभ के साथ कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। आज का दिन आपके लिए बहुत खास है। बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। आज पैसों से संबंधित कोई बड़ा फैसला ना लें। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीत सकता है।

कुम्भ : आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। घर में शांति बनी रहेगी। भावनात्मक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांस व मनोरंजन में समय बीतेगा आप एक-दूसरे के और पास आ सकते हैं

मीन : आज आपके काम करने की कला और चरित्र से लोग प्रभावित होंगे। आज नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। निरर्थक आर्थिक खर्च से बचें। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की जरूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें।

Astrology homeslider

आज का राशिफल: प्रेम-विवाह और करियर में किसकी चमकेगी किस्मत

आज का दिन कई राशियों के लिए प्रेम, विवाह और करियर के लिहाज़ से खास संकेत लेकर आया है। जहां कुछ लोगों की लव लाइफ में मिठास घुलेगी, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियो… राजेन्द्र गुप्ता मेष : आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण हैं। प्यार का मौसम […]

Read More
Astrology homeslider Religion

विश्व दलहन दिवस आज: पोषण, पर्यावरण और खाद्य सुरक्षा की रीढ़ हैं दालें

राजेन्द्र गुप्ता लखनऊ। हर साल 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2018 में दालों के महत्व और उनके पोषण संबंधी लाभों को वैश्विक स्तर पर पहचान देने के उद्देश्य से घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, दालें केवल पौष्टिक भोजन नहीं हैं, बल्कि वे […]

Read More
Astrology homeslider

आज का राशिफल: जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आपका दिन

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा-दशा भी आपके उतार-चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल […]

Read More