संभल में जामा मस्जिद के पास वफ्फ की जमीन पर योगी बनवा रहे पुलिस चौकी!

मनोज श्रीवास्तव

लखनऊ। संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के बाद से शुरू हुआ बवाल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। योगी आदित्यनाथ की सरकार जामा मस्जिद के पास पुलिस चौकी बनवा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र के बी टीम होने के सरोपि व MIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी-योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि “पीएम मोदी और यूपी के CM योगी संभल में खतरनाक माहौल बनाने के लिए जिम्मेदार हैं। ओवैसी ने कहा कि जिस जमीन पर पुलिस चौकी बन रही है, उसे वक्फ की जमीन बताते हुए कुछ दस्तावेज दिखाए हैं। इसके साथ ही यह भी कहा कि प्राचीन स्मारक अधिनियम के तहत संरक्षित स्मारकों के पास निर्माण कार्य प्रतिबंधित है।ओवैसी का इशारा जामा मस्जिद के पहले से संरक्षित स्मारक होने की तरफ है।

वक्फ की जमीन पर बनाई जा रही पुलिस चौकी

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ओवैसी ने लिखा कि संभल की जामा मस्जिद के पास जो पुलिस चौकी बनाई जा रही है, वह वक्फ की जमीन पर है, जैसा कि रिकॉर्ड में दर्ज है। इसके अलावा, प्राचीन स्मारक अधिनियम के तहत संरक्षित स्मारकों के पास निर्माण कार्य प्रतिबंधित है। ओवैसी ने आगे लिखा कि PM मोदी और सीएम योगी संभल में खतरनाक माहौल बनाने के ज़िम्मेदार हैं। एक अन्य पोस्ट में ओवैसी ने कुछ दस्तावेजों को दिखाते हुए लिखा कि यह वक्फ नंबर 39-A, मुरादाबाद है। यह उस ज़मीन का वक्फनामा है, जिस पर पुलिस चौकी का निर्माण हो रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार को कानून का कोई एहतराम नहीं है। ओवैसी ने जो दस्तावेज पोस्ट किया है वह उर्दू में है। अब तक सरकार की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, विवाद को देखते हुए प्रशासनिक और कानूनी पहलुओं की समीक्षा की जा सकती है।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More