प्यार…शादी…सुहागरात और फिर फुर्र… लुटेरी दुल्हन की कारस्तानी सुनकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

  • छह लोगों से शादी और सुहागरात की कहानी पूरी कर चुकी थी पूनम
  • सातवें शिकार को हुआ शक तो शंकर ने पुलिस के साथ खोल दी पोल

वो प्यार करती है। रोमांटिक अदा से अपना दीवाना बना लेती है। शादी भी उसके बायें हाथ का खेल है। वो झट से दुल्हन भी बन जाती है। मेंहदी, संगीत, शादी से लेकर सुहागरात तक सारी रस्में निभाती है। लेकिन वो असल में प्यार नहीं करती। वो असल में शादी नहीं करती। वो लूटने का एक दांव बनाती है। लूटकर भाग लेती है। प्यार में फरार नहीं होती, प्यार तो अपने पैरों तले रौंदकर जेवर-गहना और रुपया पैसा लेकर भाग लेती है। इसीलिए बुंदेलखंड के हर शख्स की जुबां पर उसका नाम लुटेरी दुल्हन हो गया है। वो उल्लू कैसे बनाती है, प्यार की पींगे कैसे सिखाती है… इसे जानने के लिए आपको बुंदेलखंड से ‘नया लुक’ के सह सम्पादक देवेंद्र नाथ मिश्र की यह स्टोरी पढ़नी पड़ेगी…

नाम-पूनम।

काम-लूट-पाट कर फरार हो जाना।

तरीका-शादी के झांसे में फंसाना

बुंदेलखंड में आजकल इस किस्से को हर कोई चटखारे लेकर कह-सुन रहा है। बाँदा पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। वो अब तक छह लोगों के साथ शादी कर चुकी है। लेकिन शादी के बाद सुहागरात उन सभी पर भारी पड़ता रहा। सुहागरात के दिन ही वो नकदी-जेवरात उड़ाकर अपने कथित पति को कंगाल बनाकर फुर्र हो जाती थी। इस बार वो 7वें शिकार की तलाश में थी। एक व्यक्ति उसके प्रेम जाल मे फंस भी गया था। वो शादी करती और सुहागरात की नौबत आती, इससे पहले ही पुलिस ने इस गैंग को ही धर दबोचा। गैंग मे शामिल पूनम की फ़र्ज़ी माँ संजना गुप्ता व विमलेश वर्मा एवं धर्मेंद्र प्रजापति को भी पकड़ा है।

शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन व उसके गैंग लीडर समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में उनके कारनामों के कई रहस्य उजागर हुए हैं। पकड़े गए गैंग लीडर ने बांदा जिले के ही जमालपुर क्षेत्र में छह लोगों को इस प्रकार की ठगी का शिकार बनाया था, जबकि लुटेरी दुल्हन ने इसके पहले फर्रुखाबाद, छतरपुर के सोयपुर व उरई में भी शादी की थी।

ये भी पढ़ें

कभी सल्लू मियां की डार्लिंग हुआ करती थी यह अभिनेत्री, आज विक्की की बनी जान, फोटो देख उड़ जाएंगे होश

लुटेरी दुल्हन का निशाना बांदा जिले के जमालपुर गांव का शंकर उपाध्याय भी बनने वाला था। गनीमत रही कि उसे शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दे दी, जिससे आरोपी युवती व उसके तीन साथियों को पुलिस ने दबोच कर जेल भेज दिया। देहात कोतवाली के जमालपुर निवासी शंकर से बदौसा कस्बा के ग्राम बरछा निवासी विमलेश वर्मा ने शादी कराने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। शंकर ने विमलेश को पांच हजार रुपये एडवांस के तौर पर दे दिया था। लेकिन शक को धीरे-धीरे उसने पुख्ता किया और जब इस बात की तसल्ली हो गई कि यह पूरा गैंग लूटेरा है तो उसने पुलिस को सूचना दे दी और पूरा गैंग गिरफ्तार हो गया।

ऐसे काम करता था पूरा रैकेट…

पूरा रैकेट सादे तरीके से कोर्ट मैरिज के साथ शुरू करता था। शादी के बाद पूनम, दूल्हे के घर जाती और मौका पाकर गहने और पैसे चुराकर फरार हो जाती थी। पूनम के सातवें शिकार शंकर ने कहा कि उसे बताया गया कि लड़की कुंवारी है और रिश्ते की तलाश कर रही है।

Bundelkhand Central UP homeslider Politics Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी में सियासी हलचल तेज: मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन फेरबदल पर मंथन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन की नई टीम को लेकर भाजपा में लगातार मंथन जारी है। इसी कड़ी में आज कई अहम बैठकों का दौर देखने को मिल सकता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी आज शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। […]

Read More
Bundelkhand homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

बुलंदशहर जेल में वार्डर ने हेड वार्डर की कर दी जमकर धुनाई

AIG प्रशासन की कमीशनखोरी से जेलों का हाल बेहाल नशे मे धुत वार्डर के जेल में प्रवेश रोकना हेड वार्डर को पड़ गया भारी अधीक्षक ने कमाकर देने वाले चहेते वार्डर को बचाने के लिए जेलर को सौंपी जांच लखनऊ। प्रदेश की कमाऊ कही जाने वाली बुलंदशहर जेल में सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई मारपीट का […]

Read More
Bundelkhand homeslider Raj Sabha Ran

छह माह में छह बंदियों की मौत से डॉक्टर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

“डेथ जोन” बन गई प्रदेश की बुलंदशहर जेल! पांच दिन में दो बंदियों की मौत से जेल में मचा हड़कंप बंदियों का इलाज करने के बजाए स्पेशल डाइट लिख वसूली करने में जुटे डॉक्टर लखनऊ। बुलंदशहर जिला जेल अब ‘डेथ जोन’ बनती जा रही है। पिछले 6 महीनों के दौरान करीब आधा दर्जन बंदियों की […]

Read More