बुलंदशहर जेल में वार्डर ने हेड वार्डर की कर दी जमकर धुनाई

Jail
  • AIG प्रशासन की कमीशनखोरी से जेलों का हाल बेहाल
  • नशे मे धुत वार्डर के जेल में प्रवेश रोकना हेड वार्डर को पड़ गया भारी
  • अधीक्षक ने कमाकर देने वाले चहेते वार्डर को बचाने के लिए जेलर को सौंपी जांच

लखनऊ। प्रदेश की कमाऊ कही जाने वाली बुलंदशहर जेल में सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई मारपीट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। नशे में धूत एक वार्डर को हेड वार्डर को रोकना भारी पड़ गया। जेल के सेकंड गेट पर नशे में धूत वार्डर बुजुर्ग हेड वार्डर को लात घुसों से पीटता रहा। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी पिट रहे हेड वार्डर को बचाने के बजाए खड़े होकर तमाशा देखते रहे। मामला अधीक्षक के पास पहुंचने पर उन्होंने कार्यवाही करने के बजाए मामले की जांच जेलर को सौंप कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना 25 मार्च के आसपास की बताई जा रही है। वित्तीय वर्ष का अंतिम सप्ताह होने की वजह से मुख्यालय के एआईजी प्रशासन धर्मेंद्र सिंह जिनके पास जेलों की प्रशासनिक गतिविधियों पर निगाह रखने की जिम्मेदारी है वह मसालों और आधुनिक उपकरणों की खरीद फरोख्त की कमीशनखोरी में जुटे हुए थी वही दूसरी ओर जेल में वार्डर हेड वार्डर की कुटाई करने में जुटा हुआ था। सूत्रों का कहना है कि 25 मार्च की रात करीब 11 बजे नशे में धूत वार्डर भारत सरकार जेल में प्रवेश करता है। वार्डर की दयनीय हालत देख हेड वार्डर हवलदार सिंह उसे रोकने का प्रयास करता है। वार्डर को हेड वार्डर का रोकना इतना नागवार लगा कि उसने हेड वार्डर को सेकेंड गेट पर बुलाकर उसकी जमकर धुनाई कर दिया। मौके पर मौजूद नीतपाल सिंह, गेट कीपर गिरवर सिंह हेड वार्डर को बचाने के बजाए तमाशा देखते रहे। इसकी पुष्टि जेल गेट पर लगे सीसीटीवी से की जा सकती है।

ये भी पढ़ें

जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार, खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश नाकाम

सूत्र बताते है कि पिटाई का शिकार हुआ हेड वार्डर जब मामले की शिकायत करने के लिए जेलर के आवास पर पहुंचा तो उन्होंने उससे सुबह आने की बात कहकर मिलने से मना कर दिया। पूरी रात इधर उधर भटकने के बाद भी पिटाई का शिकार हुए हेड वार्डर हवलदार सिंह को कोई राहत नहीं मिली। अगले दिन सुबह जब मामला अधीक्षक के पास पहुंचा तो उन्होंने जेल गेट पर अराजकता करने वाले आरोपी वार्डर भारत सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए मामले की जांच जेलर अशोक कुमार को सौंप कर इस गंभीर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। बताया गया कि पिटाई करने वाला वार्डर अधीक्षक का काफी करीबी और कमाकर देने वाला है। उधर इस संबंध में जब बुलंदशहर जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा मामले की जांच जेलर को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Spread the love

Uttar Pradesh

बारावफात का जुलूस आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सुरक्षा को लेकर भारी मात्रा में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार मातहतों के साथ बैठक कर दिए दिशा-निर्देश ए अहमद सौदागर Barawafat procession : 12 रबी उल अव्वल यानी बारावफात के मौके पर मंगलवार को सुन्नी समुदाय का जुलूस सुबह अमीनाबाद स्थित झंडे वाला पार्क से शुरू होकर ऐशबाग ईदगाह पर […]

Spread the love
Read More
Yogi
homeslider Politics Uttar Pradesh

युवाओं के लिए खुशखबरी, एक लाख को छह माह में ही नौकरीः योगी

One lakh jobs : मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मिशन रोजगार के तहत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में नवचयनित 3446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) व 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद युवाओं को संबोधित करते हुआ कहा कि सरकार ने नौ साल में लगभग 9.30 […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

7,968 करोड़ रुपये से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

बीडा और डिफेंस कॉरिडोर को मिलेगी तेज कनेक्टिविटी, प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों से आवागमन होगा सुगम Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बुंदेलखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कैबिनेट ने 7,968.30 करोड़ रुपये की लागत से […]

Spread the love
Read More