ND vs AUS : नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर रचा इतिहास, बनाया महारिकॉर्ड

लखनऊ। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नीतीश कुमार रेड्डी ने अपने बल्ले से इतिहास रच दिया है। नीतीश अब ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस सीरीज में उन्होंने अब तक 8 छक्के लगाए हैं, जिससे उन्होंने इंग्लैंड के माइकल वॉन के 2002-03 एशेज सीरीज में बनाए गए रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वॉन ने भी ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट सीरीज में आठ छक्के लगाए थे।

रेड्डी ने मेलबर्न टेस्ट में नाबाद 105 रन की शतकीय पारी खेली, जो उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है। अपनी इस पारी में उन्होंने 176 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का जड़ा। नंबर आठ पर बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शतक लगाने वाले रेड्डी भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। पूरी सीरीज के दौरान नीतीश ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने 41, 38, 42, 42, 16 और अब शतक लगाकर टीम को मुश्किल समय में सहारा दिया है। इस सीरीज में नीतीश के 200 से ज्यादा रन हो चुके हैं। अब रेड्डी के पास ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। उनकी यह पारी भारतीय क्रिकेट के लिए एक यादगार पल बन गई है।

homeslider Sports

सेमीफाइनल से पहले आस्था का सहारा: क्या अभिषेक-ईशान दिलाएंगे फाइनल का टिकट? 

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने आस्था का सहारा लिया। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मार्च को होने वाले बड़े मुकाबले से पहले टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। उनके साथ ऑलराउंडर Axar Patel भी मौजूद रहे। टीम […]

Read More
homeslider Sports

IND vs ENG Semi Final: क्या बारिश बनेगी रोमांच में खलल? जानिए मुंबई के मौसम का हाल

मुंबई: क्रिकेट प्रेमियों की नजरें आज भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले बड़े मुकाबले पर टिकी हैं। 5 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक Wankhede Stadium में टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से होगा। इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल […]

Read More
homeslider Sports

ICC का बड़ा ऐलान, सेमीफाइनल में ये संभालेंगे जिम्मेदारी

 T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए अंपायर और मैच रेफरी के नामों की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और खिताब से सिर्फ दो कदम दूर खड़ी चार टीमों के बीच मुकाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को Eden Gardens, […]

Read More