हाजी ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी का पर्दाफाश

  • पुलिस टीम को SP ने दिए 20,000 रुपये इनाम

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज । महराजगंज जिले के परतावल कस्बे में स्थित हाजी ज्वैलर्स की दुकान में बीते 4-5 दिसंबर की रात को नकब लगाकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी किए जाने की सनसनीखेज घटना ने क्षेत्र में हलचल मचा दी थी। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महाराजगंज सोमेंद्र मीना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विशेष टीमों का गठन किया था।

पुलिस की इन टीमों ने घटना की गहराई से जांच करते हुए अत्यधिक सूझबूझ और मेहनत के साथ चोरी का सफल अनावरण किया। पुलिस द्वारा बरामद किए गए आभूषण और गिरफ्तार आरोपियों के साथ पूरी साजिश का पर्दाफाश किया गया। घटना के सफल अनावरण के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक महाराजगंज सोमेन्द्र मीना ने अनावरण करने वाली टीम की सराहना करते हुए उन्हें 20,000 रुपये का इनाम दिया। उन्होंने कहा कि यह पुलिस की सतर्कता और कर्मठता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारी प्राथमिकता जनता के विश्वास को बनाए रखना और अपराधियों को कानून के दायरे में लाना है। इस अनावरण ने दिखा दिया है कि अपराधियों को कानून से बचने का कोई रास्ता नहीं मिलेगा। इस घटना के खुलासा से परतावल कस्बे के व्यापारी वर्ग और आम नागरिकों ने पुलिस के प्रति हर्ष और आभार व्यक्त किया है।

Purvanchal

नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में देर शाम शराब की सभी सरकारी दुकानों की पुलिस ने की जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार […]

Read More
Purvanchal

बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

कस्बे में फ्लैग मार्च कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक है सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं : शैलेन्द्र कुमार शुक्ला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा बाजार में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार […]

Read More
Purvanchal

बार एसोसिएशन की अगुवाई में धूमधाम से मनी होली

आशुतोष मिश्रा  संतकबीर नगर। धनघटा तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप राय की अगुवाई में शनिवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। तहसील परिसर रंग और गुलाल से सराबोर नजर आया। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा गले मिलकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम […]

Read More