राजधानी लखनऊ में एक और पुलिस मुठभेड़

  • चार बदमाश गिरफ्तार , अवैध असलहा बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच दो अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान चार आरोप‍ियों को ग‍िरफ्तार क‍िया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें से दो आरोपियों ने पूर्व सैनिक के घर फायरिंग और पेट्रोल बम फेंका था। वहीं दो बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। वहीं मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

बताया जा रहा है कि इस मामले में डीसीपी दक्षिण निपुण अग्रवाल ने मामले में बयान जारी करते हुए कहा है। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को पूर्व सैनिक के यहां घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पेट्रोल बम फेंकने का मामला भी सामने आया था। जिसमें पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

पूर्व सैनिक के घर फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ कृष्णानगर पुलिस ने कार्रवाई की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दबिश दी और आरोपियों को चारों ओर से घेर लिया। वहीं पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे और पुलिस ने उनके पैर में गोली चलाई और उन्हें पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले अमन सिंह उर्फ कार्तिक ठाकुर और वीर सिंह यादव को गोमती नगर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More