DATE लिख लीजिए भारत पाक का हाइवोल्टेज मैच 23 को, एक बार फिर होगा महामुकाबला

  • ICC champions trophy में दोनों की भिड़ंत दुबई में तय

नई दिल्ली। आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पूरे शेड्यूल की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से पाकिस्तान में शुरू होगा। मेजबान पाकिस्तान कराची में उद्घाटन मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ा आकर्षण 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला होगा। इस टूर्नामेंट में ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं, जबकि ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान शामिल हैं।

शेड्यूल की मुख्य बातें

  • भारत के तीनों ग्रुप मैच दुबई में खेले जाएंगे।
  • पहले सेमीफाइनल की मेजबानी दुबई करेगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल लाहौर में होगा।
  • अगर भारत फाइनल में पहुंचता है, तो मुकाबला दुबई में होगा, अन्यथा फाइनल नौ मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।

ग्रुप मैचों का कार्यक्रम

19 फरवरी: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (कराची)

20 फरवरी: भारत बनाम बांग्लादेश (दुबई)

23 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई)

2 मार्च: भारत बनाम न्यूजीलैंड (दुबई)

सेमीफाइनल और फाइनल:

4 मार्च: पहला सेमीफाइनल (दुबई)

5 मार्च: दूसरा सेमीफाइनल (लाहौर)

9 मार्च: फाइनल (लाहौर व दुबई)

यह टूर्नामेंट क्रिकेट प्रशंसकों के लिए कई रोमांचक मुकाबले लेकर आएगा, खासकर भारत और पाकिस्तान के बीच। फैंस अब इस बड़े क्रिकेट उत्सव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।(BNE)

homeslider Sports

हार्दिक पांड्या ने एमएस धोनी की बराबरी की, भारत के दूसरे सबसे सफल खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए New Zealand national cricket team को 96 रनों से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya ने भी एक खास उपलब्धि हासिल की है। इस जीत के […]

Read More
Sports

टी20 विश्व कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया को 131 करोड़ का इनाम

भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया है। Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि घोषित की है। इस घोषणा के बाद खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों […]

Read More
homeslider Sports

T20 वर्ल्ड कप में चमके संजू सैमसन, ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनकर रचा इतिहास

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया, बल्कि टूर्नामेंट के सबसे बड़े व्यक्तिगत सम्मान ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ पर भी कब्जा जमा लिया। उनकी आक्रामक और लगातार प्रभावी पारियों ने टीम इंडिया की खिताबी जीत में अहम […]

Read More