ईसाई समुदाय का प्रमुख दिवस क्रिसमस डे है आज

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता

क्रिसमस डे ईसाई धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। लेकिन इस पर्व को सभी धर्म के लोग बड़े धूमधाम से मनाते हैं। यह दुनियाभर में 25 दिसंबर को ही मनाया जाता है। मान्यता है कि यह पर्व यीशु मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाता है।

इस लिए मनाया जाता है 25 दिसंबर को क्रिसमस डे

क्रिसमस डे का पर्व ईसाई धर्म के संस्थापक प्रभु यीशु के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि यीशु मसीह का जन्म 25 दिसंबर को हुआ था। हालांकि बाइबल में यीशु मसीह के जन्म की सटीक तारीख का उल्लेख नहीं मिलता, लेकिन चौथी शताब्दी में रोम के सम्राट कॉन्सटेंटाइन ने 25 दिसंबर को क्रिसमस के रूप में आधिकारिक मान्यता दी। इसके बाद से ही ईसाई धर्म के लोग 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाते हैं।

यीशु का जन्म प्रकाश का प्रतीक

प्राचीन रोम में 17 से 23 दिसंबर के बीच सैटर्नलिया नाम का एक मुख्य पर्व मनाया जाता था, जो सूर्य देवता को समर्पित माना जाता था। इसके बाद ईसाई धर्म अपनाने वाले रोमन नागरिकों ने 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्मदिवस के रूप में मनाना शुरू किया। यीशु मसीह के जन्म को प्रकाश और नई शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है।

क्रिसमस डे मनाने का रहस्य

ईसाई धर्म की मान्यता के अनुसार भगवान यीशु मसीह का जन्म 25 दिसंबर को हुआ था। कहा जाता है कि मरियम को एक स्वप्न दिखाई दिया था। जिसमें यीशु को जन्म देने की भविष्यवाणी हुई थी। इसके कुछ समय बाद मरियम ने यीशु को जन्म दिया था।

क्रिसमस की मुख्य परंपराएं

  1. क्रिसमस ट्री सजाना
  2. सांता क्लॉज से उपहार पाना
  3. विशेष प्रार्थनाएं और कैरल गाना

homeslider Sports

इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर

नेट्स में लगी खतरनाक चोट, गाल की हड्डी टूटी-मई से पहले मैदान पर वापसी मुश्किल इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स गंभीर चोट के कारण करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हाल ही में एक नेट्स सेशन के दौरान उन्हें चेहरे पर तेज गेंद लगी, […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More