Headline

‘इश्क़ जबरिया’ की अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने किया खुलासा

  • लोग हमेशा करते हैं उनकी साड़ियों की तारीफ!

उत्तर प्रदेश।  साड़ी केवल एक वेशभूषा नहीं है, यह परंपरा, खूबसूरती और गरिमा का प्रतीक है। सन नियो के लोकप्रिय शो ‘इश्क़ जबरिया’ में बोल्ड और आकर्षक मोहिनी का किरदार निभा रही अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने साड़ियों के प्रति अपने गहरे जुड़ाव और इसे अपनी पहचान का हिस्सा बनाने के बारे में खुलकर बात की।

काम्या पंजाबी ने बताया, “मैं अक्सर देश के अलग-अलग शहरों में इवेंट्स के लिए ट्रेवल करती हूं और जहां भी जाती हूं, लोग मेरी साड़ियों पर ध्यान देते हैं और उनकी तारीफ करते हैं। वे मेरी साड़ी के स्टाइल, अनोखे ब्लाउज डिज़ाइन, साड़ी पहनने के तरीके और यहां तक कि मेरे हेयरबन के लिए इस्तेमाल किए गए पिन्स तक को लोग सराहते हैं। उनकी प्रशंसा मेरे लिए बहुत मायने रखती है और यही मुझे हर बार साड़ी पहनने के लिए प्रेरित करती है।

काम्या ने आगे कहा, “साड़ी पहनना मेरे लिए खुद को व्यक्त करने और लोगों से जुड़ने का जरिया बन गया है। यह कमाल की बात है कि एक साधारण साड़ी अनजान लोगों के बीच भी चर्चा का विषय हो सकती है और यादें बना सकती है। जो तारीफ मुझे मिलती है, वह मुझे नए-नए स्टाइल्स को एक्सप्लोर करने और इस खूबसूरत परंपरा को और गहराई से अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है। ‘इश्क़ जबरिया’ में काम्या मोहिनी का किरदार निभा रही हैं, जो आदित्य (लक्षय खुराना द्वारा अभिनीत किरदार) की चाची हैं। यह शो गुलकी (सिद्धि शर्मा द्वारा अभिनीत किरदार) की दिल छू लेने वाली कहानी पर आधारित है, जो बड़े सपने देखती है और प्यार व आत्म-खोज के रास्ते में अप्रत्याशित चुनौतियों का सामना करती है।

देखिए ‘इश्क़ जबरिया’ शो हर सोमवार से शनिवार, रात 7:30 बजे, सिर्फ सन नियो पर।

Entertainment

धुरंधर टू’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 1400 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब

धुरंधर  टू   बदला  बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। Ranveer Singh स्टारर इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है और अब यह वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया […]

Read More
Entertainment

एक्शन और सरप्राइज का धमाका: सलमान खान की नई फिल्म का बड़ा खुलासा

सलमान खान एक बार फिर अपने फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आए हैं। लंबे समय से उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है। भाईजान ने अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है, जिसमें वे साउथ के मशहूर निर्देशक वामशी पैडिपल्ली के साथ काम […]

Read More
Entertainment

धुरंधर 2’ ने 11 दिनों में तोड़ा ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका

रणवीर सिंह अभिनीत और आदित्य धर निर्देशित धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने महज 11 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। फिल्म की कहानी, एक्शन और स्टारकास्ट के कमाल ने दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच लिया। अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन […]

Read More