PCS के परीक्षार्थियों की भीड़ स्टेशन और रोडवेज डिपो पर लगा जाम

प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के साथ ही रोडवेज डिपो परिसर में रविवार की दोपहर और शाम के समय PCS की परीक्षा देने आए आवेदकों की भीड़ जमा दिखी। जनपद के 14 केंद्र पर PCS की परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई गई। रोडवेज निगम की ओर से प्रयागराज और अयोध्या, सुलतानपुर रूट पर लगभग 35 बसों का संचालन कराया गया। शनिवार देर शाम से रोडवेज डिपो परिसर में परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं की भीड़ जमा होने लगी थी।

इसे लेकर पुलिस बल भी तैनात रहे। प्रथम पाली की परीक्षा का समापन होने के बाद दोपहर के समय प्रयागराज, अयोध्या रूट पर यात्रा करने वाले परीक्षार्थियों को बस में बैठने धक्का मुक्की भी करनी पड़ी। शाम के समय परीक्षा का समापन होने के बाद अपने-अपने घर जाने के लिए परीक्षार्थियों ने बस में सवार होने के लिए रोडवेज डिपो परिसर के साथ ही शहर के भगवा चुंगी चौराहे पर परिश्रम किया।

मामले की जानकारी के बाद नगर कोतवाल अर्जुन सिंह, एंटी रोमियो टीम की प्रभारी प्रीति कटियार,PAC के साथ दोनों ही सार्वजनिक स्थलों पर  परीक्षार्थियों को सुरक्षित बसों में बैठाया। वह दूसरी ओर दिल्ली रूट की ट्रेन निरस्त होने के बादशाम तक स्टेशन परिसर में सन्नाटा पत्र रहा लेकिन परीक्षा के समापन के बाद देर शाम तक जंक्शन के अलग-अलग प्लेटफार्म पर यात्रियों का समूह दिखाई दिया।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More