अतुल जायसवाल बने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब नौतनवां के तहसील अध्यक्ष

  • पत्रकार एकता ही लोकतंत्र की मजबूती : जगदीश 
  • पत्रकार हितों के लिए सदैव समर्पित रहूंगा : अतुल 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां /महराजगंज। जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब महराजगंज तहसील इकाई नौतनवां का चुनाव रविवार की दोपहर नौतनवां स्थित पर्यवेक्षक जगदीश गुप्ता के आवास पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब महराजगंज तहसील इकाई नौतनवां का चुनाव रविवार की दोपहर नौतनवा स्थित पर्यवेक्षक जगदीश गुप्ता के आवास पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। इस चुनाव में वरिष्ट पत्रकार अतुल जायसवाल को क्लब का अध्यक्ष चुना गया। पत्रकारों ने सर्वसम्मति से उन पर विश्वास जताया। इस अवसर पर अन्य महत्वपूर्ण पदों के लिए भी वरिष्ठ पत्रकारों का चयन किया गया। जिसमे उपाध्यक्ष के लिए शुभम अग्रहरि, विनोद पटवा, महामंत्री मुराद अली, मंत्री शकील सिद्दकी, संगठन मंत्री अनीश सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, आय व्यय निरीक्षक सुनील शर्मा, सूचना व मीडिया प्रभारी दिनेश जायसवाल सहित क्लब के अन्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्विरोध चुने गए। जिससे पत्रकार समाज में एकता और सामूहिक सहयोग का संदेश गया।

चुनाव प्रक्रिया की देखरेख पर्यवेक्षक जगदीश गुप्ता, मुख्य चुनाव अधिकारी विनय कुमार नायक और सहायक चुनाव अधिकारी नवीन प्रकाश मिश्रा ने की। चुनाव अधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की औपचारिक घोषणा की और सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पर्यवेक्षक जगदीश गुप्ता चुनाव अधिकारी विनय नायक ने कहा कि पत्रकार समाज का एकजुट रहना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आशा जताई कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और प्रेस क्लब के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल जायसवाल ने कहा कि क्लब और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्लब के विकास के लिए वे पूरी मेहनत से काम करेंगे। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष आलोक जोशी, अरविंद मिश्रा, बद्री प्रसाद अग्रहरि, जनार्दन वरुण, किशोर गुप्ता,मो आरिफ, सागर विश्वकर्मा, संदीप जायसवाल, सब्बीर अख्तर, सुदेश त्रिपाठी, उमेश मद्देशिया, ओमकार मद्देशिया, विजेंद्र पांडेय, दुर्गा मद्देशिया सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Purvanchal

मुखलिसपुर ठाकुरद्वारा मंदिर में रिंकी दास बनीं कार्यवाहक पुजारी

आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर। मुखलिसपुर स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में पिछले माह मुख्य पुजारी बाबा कमल दास के निधन के बाद पूजा पाठ में व्यवधान आ गया था। पिछले एक पखवाड़े तक पूजा को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सामूहिक बैठक कर रिंकी दास को मंदिर की कार्यवाहक […]

Read More
Purvanchal

14 बार पत्र, सात बार व्यक्तिगत रुप से अधिकारियों से मिलने के दो वर्ष बाद भी नहीं मिला न्याय

रसूख दारों से मिलकर पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों के भेजी गलत रिपोर्ट आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर। ग्राम पंचायत काली जगदीशपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों का सार्वजनिक रास्ता दीवाल बनाकर अवरूद्ध कर दिया गया पीड़ित ने थाना तहसील जिला मंडल तक के अधिकारियों को 14 बार पत्र लिखकर […]

Read More
Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More