झांसी अग्निकांड में जिम्मेदार कौन, अस्पताल प्रशासन या फिर अग्निशमन विभाग

आपदा के लिए तैयार नहीं था मेडिकल कॉलेज और चली गई दस शिशुओं की जान

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। इससे पहले यानी वर्ष 2022 में मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक निजी अस्पताल में भीषण आग लगने से आठ लोगों की जान चली गई थी।
झांसी जिले के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा वार्ड में भीषण आग लगने से दस शिशुओं की हुई मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। मध्यप्रदेश और झांसी अग्निकांड से हुई मौत से एक बार फिर साबित हो गया कि कहीं न कहीं मेडिकल कॉलेज प्रशासन की घोर लापरवाही है, जबकि इस मामले में अग्निशमन विभाग भी कम जिम्मेदार नहीं है। साफ है कि आग से बचाव के इंतजाम नहीं थे और दस शिशुओं की असमय मौत हो गई।

आपदा के लिए तैयार नहीं था मेडिकल कॉलेजॽ धराशाई हुई व्यवस्था

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में हुई घटना ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन की हकीकत के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों की सतर्कता को भी उजागर कर दिया। लापरवाही का आलम यह रहा है कि दस शिशु धू-धू कर जलते रहे और आपदा से निपटने का इंतजाम धरा रह गया। हमेशा की तरह महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 55 नवजात भर्ती थे। वह अभी दुनिया देख भी नहीं पाए थे कि लापरवाही के चलते हमेशा के लिए मौत की आगोश में चले गए।

जानकार बताते हैं कि महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आपदा से निपटने के लिए कोई प्रबंध नहीं था और जो रहा वह भी जवाब दे चुका था। वहीं इस घटना को लेकर भले ही अस्पताल प्रशासन अपने बचाव में सफाई देते फिर रहा हो लेकिन कड़वा सच यह है कि कहीं न कहीं कॉलेज प्रशासन या फिर संबंधित विभाग की घोर लापरवाही है।

Bundelkhand homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

बुलंदशहर जेल में ड्यूटी को लेकर दो गुटों में हुई भिड़ंत

महिला अधीक्षक से संभाले नहीं सम्भल रही बुलंदशहर जेल एक हेड वार्डर को अतिरिक्त बैरक का प्रभार देने को लेकर हुआ विवाद प्रमुख सचिव, डीजी जेल से घटना की जांच कराए जाने की मांग नया लुक संवाददाता लखनऊ। प्रदेश की कमाऊ कही जाने वाली बुलंदशहर जेल में ड्यूटी को लेकर सुरक्षाकर्मियों के दो गुटों में […]

Read More
Bundelkhand homeslider Uttar Pradesh

बुलंदशहर अधीक्षक पर कार्रवाई से कतरा रहे प्रमुख सचिव जेल!

मैनपुरी के बाद बुलंदशहर में भी जेल अधीक्षक की दबंगई अवैध वसूली और उत्पीड़न के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहा शासन जेल में बंदियों, सुरक्षाकर्मियों के साथ अधिकारियों का भी हो रहा उत्पीड़न नया लुक संवाददाता लखनऊ। बुलंदशहर जेल की दबंग महिला जेल अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने से प्रमुख सचिव कारागार भी कतरा […]

Read More
Bundelkhand homeslider

भौतिक विकास जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं, केवल आवश्यकताओं की पूर्ति का माध्यम: योगी आदित्यनाथ

नया लुक ब्यूरो  यमकेश्वर। इंटर कॉलेज यमकेश्वर के नवनिर्मित दो मंजिला भवन के उद्घाटन के अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर पहुंचे। कार्यक्रम से पहले दोनों मुख्यमंत्रियों ने यमकेश्वर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण […]

Read More