हवा हवाई साबित हुआ महिला आयोग अध्यक्ष का आदेश, जमीन पर बेअसर

  • पूर्व की तरह जेलों में महिला बंदियों मनाया करवा चौथ
  • कई जेलों में जेल प्रशासन ने उपलब्ध कराई सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुएं मची

लखनऊ। जेलों में करवा चौथ मनवाने को लेकर महिला आयोग अध्यक्ष का किया आदेश हवा हवाई साबित हुआ। जेलों में पूर्व वर्षों की तरह महिला बंदियों ने करवा चौथ मनाया। कई जेलों में एक ही जेल में बंद पति और पत्नी को एक साथ पूजा अर्चना समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी कराई गई। इस बार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिला बंदी के पति और महिलाओं को अपने बंदी पति के सामने जाकर पूजा करवाकर व्रत पूरा कराए जाने का निर्देश दिया है। इस निर्देश का जेलों में कोई असर दिखाई नहीं पड़ा।

मालूम हो कि बीते दिनों राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने करवा चौथ को लेकर एक आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया कि महिला जेल के अलावा पात्र पुरुष बंदियों की पत्नियों को भी कारागार में बुलाकर करवा चौथ का व्रत पूरा कराया जाए। इस आदेश का करवा चौथ के दिन जेलों में कोई असर देखने का नहीं मिला।

राजधानी की महिला जेल नारी बंदी निकेतन में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया करवा चौथ

प्रदेश की जेलों में इस बार भी बीते वर्षों की तरह करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जेल प्रशासन के अधिकारी करवा चौथ का उपवास रखने के लिए महिला बंदियों को पूजन सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही उनके फलाहार की भी व्यवस्था की। चांद निकलने पर महिला बंदी बैरकों से निकल कर सामूहिक पूजा अर्चना कर अर्ध देकर उपवास खत्म किया। जेल प्रशासन ने महिला बंदियों को साज श्रृंगार करने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुएं भी उपलब्ध कराई। उधर जेल अधिकारियों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी जेल नियमों को ध्यान में रखकर करवा चौथ मनवाया गया।

महिला आयोग अध्यक्ष फिर नहीं उठा फोन

करवा चौथ पर जारी किए गए आदेश के अनुपालन के संबंध में जब राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान से बात करने का प्रयास किया गया तो कल की तरह आज भी उनका फोन नहीं उठा।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More